जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, उपद्रवियों पर केस करने पर वही जवाब मांग रहे हैं: सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधा और सख्त लहजे में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई शांतिपूर्वक प्रदर्शन करता है तो वह कर सकता है लेकिन उपद्रव करने पर कठोर कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में हुई हिंसा के बाद मैंने अलीगढ़ प्रशासन को अलर्ट किया। प्रशासन ने मुझे बताया था कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के करीब 15 हजार छात्र सड़कों पर उतरकर पूरा अलीगढ़ जला देना चाहते थे लेकिन पुलिस की सक्रियता से वो कामयाब नहीं हो सके। योगी ने कहा कि प्रदेश की पुलिस को इसका श्रेय देना चाहिए कि प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाकर अयोध्या की मान्यता को दूषित करने का प्रयास किया वो आज हमसे उपद्रवियों पर होने वाली कार्रवाई का जवाब मांग रहे हैं।
UP Chief Minister Yogi Adityanath in state Assembly: Jin logon ne Ayodhya mein Ram Bhakton pe goli chala kar, Ayodhya ki manyata ko dooshit karne ka prayas kiya tha, ve aaj upadraviyon pe hone wale karyawahi par humse jawab mang rahe hain. pic.twitter.com/QO3yjSQZr8
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2020
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सीएए का विरोध करने वालों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। मैं तो सुनता था कि एक अपराधी भी अपने बच्चों को अपराधी नहीं बनाना चाहता है पर मैं देख रहा हूं कि बड़े-बड़े लोग अपने बच्चों को सीएए का विरोध करने वालों के समर्थन में नारेबाजी करने के लिए भेज रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में सीएए के विरोध में हुई हिंसा में देशविरोधियों के षडयंत्र का पर्दाफाश हुआ है। हिंसा फैलाने वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के लोग हैं। पीएफआई सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) का नया वर्जन है। उन्होंने कहा कि 19 व 20 दिसंबर को लखनऊ में हुई हिंसा में पुलिस की गोली से एक भी उपद्रवी की मौत नहीं हुई। उपद्रवियों की मौत उपद्रवियों की गोली से ही हुई।
'56 लाख छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की है'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विपक्ष सार्थक बहस से भाग रहा है। हम सभी के विकास के लिए काम कर रहे हैं जबकि पहले सपा-बसपा की सरकारें कुछ लोगों के लिए और कुछ जिलों के लिए ही काम करती थीं। पहले सिर्फ पांच जिलों में ही बिजली आती थी लेकिन हमारी सरकार आने के बाद अब प्रदेश के सभी जिलों को बिजली मिल रही हैं। हम गरीबों के लिए घर बना रहे हैं। शौचालय बना रहे हैं। उनके जीवन स्तर में सुधार आए इस दिशा में काम कर रहे हैं और विपक्ष हर बार इसमें रोड़ा अटका रहा है।
हमने इस वर्ष प्रदेश के 56 लाख छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की है जिसमें 26 लाख विद्यार्थी अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं। पहले जब सपा की सरकार आती थी तो दलितों की छात्रवृत्ति रोक दी जाती थी। बसपा की सरकार आती थी तो पिछड़ों की छात्रवृत्ति रोक दी जाती थी। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करते हैं।