फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says during review that lockdown should be strictly followed

लॉकडाउन: 'ग्रीन और ऑरेंज जोन में चलाई जाने वाली गतिविधियों के लिए बनाई जाए कार्ययोजना'

Tue, 28 Apr 2020 11:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says during review that lockdown should be strictly followed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर ग्रीन और ऑरेंज जोन में दिशा-निर्देशों के तहत चलाई जा सकने वाली गतिविधियों के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। लोकभवन में मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। 
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित पेट्रोलिंग की जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल स्वास्थ्य, सफाई और होम डिलीवरी से जुड़े कर्मी ही जाएं। हॉटस्पाट क्षेत्रों में सभी घरों को सैनिटाइज किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रयागराज से वापस भेजे जा रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की सेहत की जांच कराई जाए। वाराणसी, हापुड़, रामपुर, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारी भेजे जाएं। महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क आदि बनाने से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में 15-25 हजार क्षमता के क्वारंटाइन सेंटर और आश्रय स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शेल्टर होम में 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा करने वालों की जांच कराकर होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा जाए। 
 

मेडिकल टेस्टिंग के लिए पूल टेस्टिंग व रैंडम टेस्टिंग का उपयोग किया जाए। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी एल-1, एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों, शेल्टर होम व क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण करें। शेल्टर होम व क्वारंटाइन सेंटर में रहने-खाने की व्यवस्था पर नजर रखी जाए। 

शेल्टर होम को जियो टैग किया जाए। एल-1 और एल-2 अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था की जाए। उन्होंने एल-1 श्रेणी के कोविड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि एल-3 कोविड अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed