फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said that one crore devotees reached Ayodhya in 48 days

Ram Mandir: वो कहते थे अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता, देखो- 48 दिनों में एक करोड़ भक्त आ गए, सीएम का तंज

Fri, 15 Mar 2024 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Mar 2024 10:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कहा कि वो कहते थे अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता, देखो 48 दिनों में एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं। अयोध्या ने देश-दुनिया के सामने आतिथ्य धर्म का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said that one crore devotees reached Ayodhya in 48 days
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की रणभेरी से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को यहां विपक्ष पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वो देखें कि 22 जनवरी से 10 मार्च तक 48 दिनों में एक करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। 
विज्ञापन


इस दौरान अयोध्या ने देश-दुनिया के सामने आतिथ्य धर्म का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके लिए यहां के नागरिकों का अभिनंदन है। सीएम योगी यहां जीआईसी मैदान में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 1090 करोड़ की 411 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


योगी ने बताया कि भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद यहां किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में वह पहली बार आए हैं। प्रभु श्रीरामलला की ऐसी कृपा रही कि शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से एक करोड़ लोगों ने सुगमता के साथ सुरक्षित दर्शन किए। इस दिन को देखने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया, इसके लिए उनका भी अभिनंदन और अभिवादन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा है। हर कोई यहां दर्शन के लिए आना चाहता है। राम की जन्मभूमि दुनिया की सुंदरतम नगरी बन रही है। उन्होंने सभा में मौजूद समर्थकों से सवाल किया कि यदि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार होती तो क्या ऐसा होना संभव था? क्या तब यहां अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, फोर व सिक्स लेन सड़क बन सकती थी? लोगों ने जवाब दिया कभी नहीं। योगी ने कहा कि 500 वर्षों बाद जिस दिन की प्रतीक्षा थी, वह डबल इंजन की सरकार के कारण देखने को मिल रहा है।
 

32 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं पर हो रहा काम
सीएम ने कहा कि अयोध्या के लिए केंद्र और राज्य सरकार की 32 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं पर काम हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इतने कम समय में इतनी ज्यादा फ्लाइट देश के किसी अन्य स्थान पर नहीं शुरू हुईं। नए रेस्टोरेंट व होटल आ रहे हैं। टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। गाइडों को प्रशिक्षित किया गया है।

वर्ष 2017 में दीपोत्सव शुरू किया तो विपक्ष के नेता इसे औपचारिकता बोलते थे। असल में वह प्रभु श्रीराम के आगमन की तैयारी थी। खुद पीएम मोदी इसमें भाग लेने आए। पिछले दीपोत्सव में 54 देशों के प्रतिनिधि आए। कोई सोच सकता था राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ जैसे मार्ग बनेंगे। सड़कों के चौड़ीकरण के बाद व्यापारियों का पुनर्वास किया। आज उनका व्यवसाय 50 गुना बढ़ गया है।
 

विपक्षी दल देश के लिए बोझ, जनता इन्हें उखाड़ फेंके
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित यूपी और विकसित यूपी के लिए विकसित अयोध्या जरूरी है। विपक्षी दल कभी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते हैं। न वे आजीविका दे सकते हैं। न युवाओं को नौकरी। न गरीब का कल्याण कर सकते हैं। व्यापारी और बेटियों को सुरक्षा देने की तो इनसे उम्मीद ही नहीं की जा सकती है।

ये सभी दल देश के लिए बोझ हैं। अब जनता की जिम्मेदारी है देश में ये जहां कहीं भी बचे हैं, इन्हें उखाड़ फेंके। तीसरी बार मोदी सरकार आएगी तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगी। यूपी में फैमिली आईडी की शुरुआत की है। इसके माध्यम से जिन योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिला है, उसे लेकर सरकार उनके घर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed