फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said provide fertilizers and seeds to farmers

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, किसानों को उपलब्ध कराएं खाद और बीज

Sun, 12 Jun 2022 12:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Jun 2022 12:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को खाद और उन्नतशील बीज की उपलब्धता कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नया बीज तैयार करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said provide fertilizers and seeds to farmers
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसानों के लिए खाद और उन्नत बीज की उपलब्धता कराई जाए। वहीं यह प्रयास किए जाएं कि एक वर्ष बीज ले जाने वाला किसान अगले वर्ष स्वयं बीज उपलब्ध कराने में सहायक बने। इससे बीज की उपलब्धता बढ़ेगी और उस किसान की आय में भी बढ़ोतरी होगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान हितैषी योजनाओं से एक भी पात्र किसान वंचित न रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण और वरासत के निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों को खतौनियों में दर्ज किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को काफी सुविधा मिली। उन्होंने निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों की समीक्षा की जाए। एक माह का विशेष अभियान चलाकर निर्विवाद उत्तराधिकार के सभी मामलों को खतौनियों में दर्ज कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि उत्तराधिकारियों को उनका अधिकार यथाशीघ्र मिले। पैमाइश के लिए ई फाइलिंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ व अन्य आपदाओं की स्थिति में स्थापित राहत कैंपों में रहने वाली महिलाओं और किशोरियों को डिग्निटी किट उपलब्ध कराई जाए। डिग्निटी किट में सैनेटरी पैड, साबुन, तौलिया, डिस्पोजेबल बैग, बाल्टी, मास्क आदि शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण का कार्य जारी रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नि:शुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण का कार्य सुचारु रूप से जारी रखा जाए। पांच वर्ष में प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को डिजिटल शक्ति से लैस किया जाएगा। बिना भेदभाव के विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की इच्छुक संस्थाओं को राज्य सरकार की ओर से सभी जरूरी सहयोग दिए जाएं। स्थापना संबंधी नियमों अर्हताओं को भी यथासंभव सरल किया गया है। ऐसे प्रस्तावों को कतई लंबित न रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed