{"_id":"5f1c049b3dfeb841f03670ac","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-review-the-preparations-before-bhoomi-poojan-for-ram-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साधु-संतों से बोले मुख्यमंत्री योगी, 500 साल बाद आया है भूमि पूजन का सबसे अच्छा मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु-संतों से बोले मुख्यमंत्री योगी, 500 साल बाद आया है भूमि पूजन का सबसे अच्छा मुहूर्त
Sat, 25 Jul 2020 05:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
रामलला के पूजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन का मुहूर्त पांच सौ साल के प्रयासों और तमाम संघर्षों के बाद आया है। यह सबसे अच्छा मुहूर्त है इसलिए अयोध्या में एक बार फिर से दीवाली मनाएं। उन्होंने संतों से कहा कि अयोध्या को त्रेतायुग की तरह सजाएं। सभी संत-महात्मा अपने-अपने स्थान पर चार अगस्त को अखंड रामायण का पाठ शुरू करें और पांच अगस्त को पूर्ण आहुति दें। मठ-मंदिरों में दीप जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कारसेवकपुरम में साधु-संतों के साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भूमि पूजन के मुहूर्त पर सवाल उठा रहे हैं। उस पर बिल्कुल ध्यान न दें। यह अवसर पांच सौ साल बाद आया है। जो कि सबसे अच्छा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश के सभी साधु-संतों को राम जन्मभूमि परिसर में बुलाना संभव नहीं है। उन्हें ट्रस्ट की मजबूरी समझनी चाहिए इसलिए भूमि पूजन का लाइव प्रसारण सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। जहां उन्होंने अफसरों से तैयारियों पर चर्चा की तो साधु-संतों के साथ बैठकर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। जहां से वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और वहां रामलला के दर्शन कर उनकी आरती की। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद रहे। मंदिर में उन्होंने पुजारियों से बात की। मुख्यमंत्री योगी को राम मंदिर का नक्शा दिखाया गया और निर्माण कार्य से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गईं। जो लोग राम मंदिर के निर्माण का कार्य देख रहे हैं उनके लिए मंदिर परिसर में अस्थायी टेंट लगाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए इंतजाम पर भी चर्चा की
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से इस पर भी चर्चा कर जानकारी ली कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किन बातों का ध्यान रखा जाएगा।
यहां पर तैयारियों का जायजा लेकर मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी दर्शन करने के लिए गए। मुख्यमंत्री जब भी अयोध्या आते हैं हनुमानगढ़ी जरूर जाते हैं।
बता दें कि भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के कारण पूरे नगर की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी गई है। मुख्यमंत्री ने नगर के कारसेवकपुरम् में साधु-संतों से भी चर्चा की।
यहां पर तैयारियों का जायजा लेकर मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी दर्शन करने के लिए गए। मुख्यमंत्री जब भी अयोध्या आते हैं हनुमानगढ़ी जरूर जाते हैं।
बता दें कि भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के कारण पूरे नगर की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी गई है। मुख्यमंत्री ने नगर के कारसेवकपुरम् में साधु-संतों से भी चर्चा की।