{"_id":"5e429ec68ebc3ee5ed1e8fcc","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-not-reacted-on-delhi-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भाजपा की करारी हार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुप, मुस्कुराकर टाल गए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भाजपा की करारी हार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुप, मुस्कुराकर टाल गए सवाल
Tue, 11 Feb 2020 06:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के विधानसभा चुनाव पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोई बयान नहीं दिया। जब उनसे मीडिया ने सवाल किया तो वह मुस्कुराकर सवाल टाल गए।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे जब उनसे दिल्ली के चुनाव परिणाम पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी नहीं बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस वे प्रदेश की लाइफलाइन साबित होंगे। इससे प्रदेश की इकॉनमी मजबूत होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार सुबह 10.40 बजे जिले के बड़ाडाड़ कुवांसी में बने हेलीपैड पर पहुंचे। हेलीपैड से उन्होंने निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेस के प्लांट पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की।
अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में विकास कार्यों के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को लगातार काम की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद करीब 11.55 पर वह लखनऊ वापस लौट गए।