फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath meeting with Bhartiya Kiasan Union leaders in Lucknow.

लखनऊः सीएम योगी से मिले भाकियू नेता, आश्वासन के बाद भी कल चक्का जाम

Thu, 24 Sep 2020 12:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath meeting with Bhartiya Kiasan Union leaders in Lucknow.
किसान नेताओं संग बैठक करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा कि भाकियू केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर पारित किए गए काले कानूनों के खिलाफ देश भर में 25 सितंबर को चक्का जाम करेगा और समर्थन मूल्य व खरीद की गारंटी कानून बनने तक आन्दोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकैत के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं पर पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और किसानों की समस्याएं सामने रखी। बैठक के बाद टिकैत ने बताया कि हमें भरोसा दिलाया गया है कि जमीन अधिग्रहण होने पर किसानों की फसलें नहीं बर्बाद होंगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना भुगतान, गन्ने का मूल्य बढ़ाये जाने, शुगर केन एक्ट धारा (17) 3 को समाप्त किये जाने, प्रदेश में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार किसानों को मुआवजा न दिये जाने व बिना मुआवजा दिये किसानों की तैयार फसलों को नष्ट किये जाने  के सम्बन्ध में चर्चा की। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि नये सत्र की शुरूआत से पहले किसानों का गन्ना भुगतान कराया जायेगा। परियोजनाओं के निर्माण में अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लेने के लिए फसल काटने हेतु किसानों को पर्याप्त समय दिया जायेगा।




बैठक में फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो इसके लिये आवश्यक कदम उठाने, बिजली की दरों में वृद्धि न किये जाने पर भी चर्चा हुई। जिस पर मुख्यमंत्री ने किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजेश सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मैनपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरिनाम सिंह वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरदार अजीत सिंह मंडल अध्यक्ष बरेली मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed