फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath launch prerna Portal and mobile app

सीएम योगी आज करेंगे ‘प्रेरणा पोर्टल और एप’ लॉन्च, शिक्षा मित्रों ने किया समर्थन

Wed, 04 Sep 2019 10:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Sep 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath launch prerna Portal and mobile app
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर मीड डे मिल तक निगरानी के लिए तैयार प्रेरणा एप और प्रेरणा वेब पोर्टल लॉन्च करेंगे। 
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि शिक्षकों को प्रेरणा एप  के जरिए स्कूल में उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उन्हें बच्चों के साथ सेल्फी लेकर एप पर अपलोड करना होगा। 
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम का आंकलन भी पोर्टल के जरिए किया जाएगा। पोर्टल के जरिए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एप के जरिए समिति की नियमित बैठक, प्रार्थना सभा, खेलकूद और यूनिफार्म वितरण सहित अन्य गतिविधियों की फोटो भी अपलोड करेंगे। स्कूलों का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को भी पोर्टल और एप पर फोटो अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने किया ‘प्रेरणा एप’ का समर्थन

उधर, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने प्रेरणा एप का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने कहा कि प्रेरणा एप से स्कूलों की स्थिति में सुधार आएगा और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। संघ के अध्यक्ष अनिल  यादव ने कहा कि प्रेरणा एप से परिषदीय स्कूलों की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed