फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath interacts with returning migrant workers from other states through video conferencing

'पहले पुलिस गांव में लाठी और वारंट लेकर आती थी, अब खाना और दवाई लेकर आती है'

Sat, 02 May 2020 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 May 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath interacts with returning migrant workers from other states through video conferencing
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दूसरे राज्यों से वापस आए श्रमिकों से बातचीत की। इन श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके राज में प्रदेश की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। 

विज्ञापन


पहले पुलिस गांव में लाठी और वारंट लेकर आती थी, लेकिन अब पुलिस खाना और दवाई लेकर आ रही है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 5, कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से देश के अन्य राज्यों से प्रदेश में वापस आए प्रवासी श्रमिकों से लंबी बातचीत की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धैर्य के साथ लॉकडाउन का पालन करें, यह देश के लिए हितकर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रीन जोन में कुछ औद्योगिक व रियल स्टेट से जुड़ी हुई गतिविधियों को शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ना है। योगी ने कहा कि जब बीमारी का इलाज न हो तो बचाव ही सबसे बड़ा माध्यम बनता है। कोरोना के मामले में भी यही है।

इसको नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर श्रमिकों, कामगारों और प्रतिदिन कमाने वालों पर पड़ा है। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री ने पैकेज की घोषणा की।

प्रदेश में आ गया रामराज्य 

राजमिस्त्री का काम करने वाले बाराबंकी के अमरकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए कहा कि हम लोग अभी तक यही देखते रहे हैं कि पुलिस गांव में लाठी और वारंट लेकर आती थी, लेकिन आपके राज में पुलिस खाना और दवाई लेकर आ रही है। अब प्रदेश में रामराज्य आ गया है।

मुख्यमंत्री आप गरीबों और मजदूरों के लिए जो कर रहे हैं, उसको पूरा देश देख रहा है। आज जितने भी लोग यहां मौजूद हैं, हम सबकी तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। 

हमें मिला खाद्यान्न और आर्थिक मदद 
बरेली के श्रमिक वेदपाल ने कहा कि उन्हें खाद्यान्न और सहायता राशि प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते उन्होंने प्रश्न किया कि इतनी बड़ी आपदा में देश के सबसे बड़े प्रदेश को आप कैसे संभाल ले गए। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और 23 करोड़ जनता की ताकत के बल पर यह सब संभव हो पाया है।  

संकट की घड़ी में काम आई सरकार 

झांसी के श्रमिक दुर्जन सिंह ने कहा कि ऐसी संकट की घड़ी में आपने हम लोगों की मदद की, इसके लिए आपका धन्यवाद। हमें विश्वास है कि प्रदेश में जब तक आप मुख्यमंत्री हैं, तब तक हमें किसी प्रकार की परेशान नहीं होगी। आपके नेतृत्व में प्रदेश बहुत जल्द कोरोना को भी हराने में सफल होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed