फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister Yogi adityanath Instructed  to increase the beds in covid hospitals

अस्पतालों में बेड बढ़ाएं, उपकरणों और स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था करें: सीएम योगी आदित्यनाथ

Tue, 25 Aug 2020 10:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Aug 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
chief minister Yogi adityanath Instructed  to increase the beds in covid hospitals
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के सभी मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने, उपकरण और मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिससे हमेशा अतिरिक्त संख्या में बेड उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए, जिससे मरीजों को हर हालत में गुणवत्तायुक्त इलाज मिले। योगी ने कहा कि सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्य करें।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए नियमित रूप से संवाद की जानकारी ली जाए। 108 और एएलएस एंबुलेंस सेवाओं के वाहनों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। उन्होंने लखनऊ और कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए कोविड-19 वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकाधिक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे में भी तेजी लाई जाए। इसके लिए जरूरी होने पर अतिरिक्त टीमें बनाए जाए। उन्होंने इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

सीएम ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रदेश में सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके। इसलिए खाद की कालाबाजारी करने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों से लगातार संवाद रखा जाए। निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अतिवृष्टि से कई क्षेत्रों में पानी जमा होने से लोगों को असुविधा होती है। इसके समाधान के लिए ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए जिससे जलभराव न हो।

नावों के बकाया किराए का तत्काल भुगतान कराएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्षों में बाढ़ के दौरान बचाव व राहत कार्यों के लिए उपयोग में लाई गई नावों के बकाया किराए का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है। वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने यहां बताया कि प्रदेश में सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed