फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath inaugrates seventh economic calculation in Uttar Pradesh.

देश की आर्थिक महाशक्ति बन सकता है उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 27 Dec 2019 12:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Dec 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath inaugrates seventh  economic calculation in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सातवीं आर्थिक गणना का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह न केवल आंकड़े एकत्र करने के लिए है बल्कि देश-प्रदेश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में अग्रसर करने में आधार स्तंभ का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी देश की आर्थिक महाशक्ति बनने की क्षमता रखता है। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की सफलता से यह साबित हो गया है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जानकारी के अभाव में हम लोग मौजूदा समय की संभावनाओं से अनभिज्ञ रहते हैं जबकि संभावनाएं अपार हैं। उद्यमी, व्यवसायी और नौजवानों के लिए ठोस आर्थिक योजनाएं और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए इस आर्थिक गणना की बहुत अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन

क्या है आर्थिक गणना

यह देश की भौगोलिक सीमाओं में कृषि उत्पादन एवं बागवानी को छोड़कर शेष उन सभी उद्यमों व इकाइयों की गणना है जो वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन या वितरण के काम में लगी है।

महत्व : आर्थिक विकास को स्थायी गति व दिशा देने, योजनाओं को वैज्ञानिक आधार पर बनाने, राज्य की आय के आकलन, सरकारी तथा निजी क्षेत्र के नए उद्यमियों के लिए समुचित नीति निर्धारण और विकास कार्यक्रमों में आर्थिक गणना का महत्वपूर्ण योगदान है।

1977 में पहली बार आर्थिक गणना
भारत में पहली बार 1977 में आर्थिक गणना की गई थी। इसके बाद तय हुआ कि हर पांच वर्ष में कराई जाए। लेकिन 1981, 1991, 1998, 2005 और 2012 में कराई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed