{"_id":"611e2950faa5d14b511aab67","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-honours-tokyo-olympic-medal-winners-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Olympic Medal Winners Honors Live: सीएम ने की घोषणा, दो खेलों को गोद लेगी सरकार, मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनेगा खेल विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Olympic Medal Winners Honors Live: सीएम ने की घोषणा, दो खेलों को गोद लेगी सरकार, मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनेगा खेल विश्वविद्यालय
Thu, 19 Aug 2021 05:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:57 PM IST
सार
यूपी सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के हर जिले से 75 खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी, खिलाड़ी व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया। प्रदेश सरकार की तरफ से जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सर्वाधिक दो करोड़ रुपये की इनामी राशि व पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश भर के 75 जिलों से जिलेवार 75-75 खिलाड़ी शामिल हुए।
यहां देखें सभी अपडेट्स:
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय बनाएगी। इसके अलावा, प्रदेश दो खेलों को गोद लेगी जिनका अगले 10 वर्षों तक वित्त पोषण किया जाएगा। इसमें एक कुश्ती है और दूसरा कोई अन्य खेल होगा। लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना की जाएगी।
- समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व करने का मौका है जब हम ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब भारत ने ओलंपिक के अब तक के इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि जो भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करता है उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
- कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को चेक देकर सम्मानित किया गया। पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, महिला हॉकी की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सर्वाधिक दो करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
- खिलाड़ियों ने सम्मान के लिए प्रदेश सरकार का आभार जाया। हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने कहा कि इससे बाकी खेलों के खिलाड़ी भी उत्साहित होंगे। यह खेलों को प्रोत्साहन देने का अच्छा प्रयास है। उन्होंने हॉकी इंडिया को भी धन्यवाद दिया।
- मुक्केबाज लवलीना ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास था कि गोल्ड मेडल जीतें पर इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के लिए कहा कि खुद पर भरोसा हो तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।
- वहीं, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने कहा कि हमें ऐसा सम्मान पहले किसी राज्य ने नहीं दिया। यूपी का धन्यवाद।
-राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नीरज चोपड़ा व अन्य खिलाड़ी मंच पर पहुंचे। समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा तमाम अन्य हस्तियां मौजूद हैं। खिलाड़ियों का स्वागत बैंड की प्रस्तुति के साथ किया गया।
- मंच पर दाहिनी ओर पुरुष हॉकी टीम और बाई और महिला हॉकी टीम मौजूद है। कार्यक्रम की शुरुआत यूपी सांग से की गई।
- खिलाड़ियों को दी गई पुरस्कार राशि
खिलाड़ी -- पुरस्कार राशि
नीरज चोपड़ा -- दो करोड़
रवि कुमार दहिया -- डेढ़ करोड़
मीराबाई चानू -- डेढ़ करोड़
पीवी सिंधू -- एक करोड़
बजरंग पूनिया -- एक करोड़
लवलीना -- एक करोड़
पुरुष हॉकी टीम -- एक करोड़ प्रति खिलाड़ी
महिला हॉकी टीम -- 50 लाख प्रति खिलाड़ी
दीपक पूनिया -- 50 लाख
अदिति अशोक -- 50 लाख
हॉकी टीम स्टाफ -- 10 लाख प्रति सदस्य
विजय शर्मा (मीराबाई कोच) -- 10 लाख