फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath has expressed displeasure over arbitrary recovery from Corona patients

यूपी: मरीजों से वसूली करने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 30 May 2021 12:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 May 2021 12:46 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि ऑक्सीजन उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए औद्योगिक इकाइयों को उनके उपयोग के लिए ऑक्सीजन उपयोग की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath has expressed displeasure over arbitrary recovery from Corona patients
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना मरीजों से मनमानी वसूली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्देश दिया है कि मरीजों से वसूली करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ जांच अभियान चलायाएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने गोपनीय तरीके से पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। वे शनिवार को टीम-9 साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में कुछ निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों के उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि शासन से तय दरों की अनदेखी कर कच्ची रसीद बनाकर ज्यादा राशि वसूली जा रही है। अस्पतालों की यह कार्यशैली निंदनीय है। उन्होंने अफसरों को गोपनीय तरीके से ऐसे अस्पतालों को चिह्नित करने और सुबूत मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी पीएचसी व सीएचसी की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी वहां की कार्यशैली को रोजाना मॉनिटरिंग करें। सीएम ने निर्देश दिए कि विशेषज्ञों के आकलन के दृष्टिगत कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में प्रो-एक्टिव नीति अपनाई जा रही है। 

सभी मेडिकल कॉलेजों में पीआईसीयू और एनआईसीयू की स्थापना को तेजी से पूरा किया जाए।  चिकित्सा शिक्षा मंत्री तैयारियों की दैनिक मॉनिटरिंग करें।

औद्योगिक इकाइयों को मिली ऑक्सीजन उपयोग की अनुमति
सीएम ने कहा कि ऑक्सीजन उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए औद्योगिक इकाइयों को उनके उपयोग के लिए ऑक्सीजन उपयोग की अनुमति दी गई है। सुनिश्चित करें कि औद्योगिक गतिविधियां सामान्य रूप से क्रियाशील रहें। लगातार निगरानी रखें ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या न होने पाए।

अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन की मांग लगातार घट रही है। कोविड की पीक स्थिति की तुलना में अब सिर्फ 30 फीसदी मांग है। बीते 24 घंटे में 513 एमटी ऑक्सीजन वितरित की गई, इसमें 312 एमटी रीफिलर को उपलब्ध कराई गई। अब तक विभिन्न जिलों में 400 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed