फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath gives 225 crore to rojgaar sevaks.

मुख्यमंत्री योगी बोले, ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है

Tue, 12 May 2020 04:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 May 2020 04:09 PM IST
सार

  • रोजगार सेवकों के माध्यम से यूपी सरकार हर रोज 22 लाख मनरेगा श्रमिकों को रोजगार दे रही है।
  • बड़े मंगल पर 35,818 रोजगार सेवकों को एक क्लिक पर दिया 225.39 करोड़ का उपहार।
  • डीबीटी से सीएम योगी ने रोजगार सेवकों के एकाउंट में सीधे किया 225.39 करोड़ का भुगतान।
  • सीएम योगी ने रोजगार सेवकों से की अपील, बढ़ चढ़कर करें जरूरतमंदों की सेवा।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath gives 225 crore to rojgaar sevaks.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर इस महीने के अंत तक हम लगभग एक करोड़ से अधिक उन रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाएं जो प्रदेश के हर नागरिक को रोजगार दे सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा रोज़गार सृजन का एक बड़ा माध्यम बन सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम प्रतिदिन 50 लाख लोगों को रोजगार दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ा कार्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार उपलब्ध करवाएं और ऐसा तभी संभव हो पाएगा, जब प्रत्येक ग्राम रोजगार सेवक पूरी मजबूती के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर करीब 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 225.39 करोड़ रुपये का मानदेय ट्रांसफर किया। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग ने रोजगार सेवकों से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान किया है। ये समस्याएं नवंबर 2016 से लंबित थीं।

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के बड़े माध्यम हमारे बीच में ही मौजूद हैं। केवल संभावनाओं को तलाशने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगार और श्रमिकों को विभिन्न स्थानों पर उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार देने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में संभव है। इस क्रम में हमने नीतियां बनाई हैं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए हमने रोड मैप तैयार किया है।

मनरेगा से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नया बल मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, एमएसएमई सेक्टर में लाखों लोगों को रोज़गार मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रतिदिन 50 लाख लोग प्रदेश में मनरेगा के रोजगार के साथ जुड़ें। ऐसा करने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नया बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हम लोग प्रतिवर्ष बेसिक शिक्षा परिषद की मदद से एक करोड़ 80 लाख से अधिक बच्चों के लिए यूनिफॉर्म और स्वेटर बनाते हैं। यह यूनिफॉर्म और स्वेटर बनाने का काम हम महिला स्वयंसेवी समूहों को दे सकते हैं। ऐसे कई कार्यों के लिए हम लोगों और महिला स्वयं सेवी समूहों को प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग विभिन्न स्थानों पर नए-नए रोजगार और नई नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कन्नौज के अश्वनी कुमार, वाराणसी की प्रेमलता, गोरखपुर के असित कुमार मिश्रा, हरदोई की जूली सिंह और प्रतापगढ़ के रविसेन सिंह से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed