फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath becomes more techno savy now.

टेक्नोसेवी नजर आने लगे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंगवाया गया नया डेस्कटॉप व आईपैड

Sat, 01 Feb 2020 05:54 PM IST
ishwar ashish महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Feb 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath becomes more techno savy now.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब टेक्नोलॉजी का हर तरह से प्रयोग कर रहे हैं। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही कंप्यूटर पर जहां से चाहें बैठकर फाइलें निपटाते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री अपने ‘दर्पण’ डैशबोर्ड से सरकारी योजनाओं की प्रगति की ऑनलाइन मॉनीटरिंग पहले से ही कर रहे हैं। अब भाषण से ई-ऑफिस तक तकनीक का बढ़-चढ़कर उपयोग करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री के लिए नया डेस्कटॉप व आईपैड मंगा लिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने योजनाओं व परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए ‘दर्पण’ डैशबोर्ड तैयार कराया है। इसमें संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं, परियोजनाएं व जनहित गारंटी अधिनियम व निवेश मित्र पोर्टल के जरिए तय समयसीमा में दी जाने वाली सेवाएं जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन


लगभग सभी प्रमुख विभागों की योजनाएं, परियोजनाएं व सेवाएं इससे जुड़ गई हैं। जो बाकी हैं, उन्हें अगले महीने तक जोड़ने का लक्ष्य है। सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार के निर्देशन में यह काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री का प्रदेश का औचक भ्रमण शुरू होने वाला है। दर्पण डैशबोर्ड के जरिए मुख्यमंत्री जिस भी क्षेत्र में होंगे, वहां की प्रत्येक योजना, परियोजना व सेवाओं की प्रगति की नवीनतम रिपोर्ट देख सकेंगे और फील्ड की स्थिति का मिलान कर जरूरी कार्रवाई का मौके पर ही एलान कर देंगे।

आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है मुख्यमंत्री की व्यस्तता

Chief Minister Yogi Adityanath becomes more techno savy now.
दर्पण डैशबोर्ड। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री को सरकार व पार्टी के कार्य से अक्सर कई-कई दिन बाहर रहना पड़ता है। इस दौरान महत्वपूर्ण व तत्काल आवश्यकता वाले कार्य सीएम से फोन या मेल के जरिए अनुमति लेकर किए जाते हैं। बाद में सीएम के लौटने पर अप्रूवल ले लिया जाता है। कार्यकाल का उत्तरार्ध शुरू होने के साथ आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री की व्यस्तता और बढ़ने वाली है।

अब सीएम के डेस्कटॉप व आई-पैड पर ई-ऑफिस का पूरा सिस्टम जोड़ दिया जाएगा। इससे मुख्यमंत्री जहां भी रहेंगे, वहीं से ऑनलाइन पत्रावलियों का निस्तारण कर देंगे। आवश्यक लिखित अनुमति भी ऑनलाइन ही दे सकेंगे। मुख्यमंत्री के साथ डे ऑफिसर के रूप में आईएएस अधिकारी साथ रहते हैं। वह इस काम में सीएम की मदद करेंगे।

इस तरह मददगार बन रहा दर्पण: सीएम की सीधे लाभार्थी तक पहुंच
दर्पण डैशबोर्ड मुख्यमंत्री को किसी भी योजना के लाभार्थी तक सीधे पहुंचने का माध्यम बन गया है। दर्पण के मुख्य पेज पर योजना से जुड़े पांच मुख्य फीचर उपलब्ध करा दिए गए हैं। मसलन, धान खरीद की स्थिति सीएम को जाननी है तो कुल कितने किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया? कितने किसानों ने धान बेचा? धान खरीद का लक्ष्य कितना है? कितनी धान खरीद की गई? कितनी राशि का भुगतान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री यदि किसी जिले के किसी किसान से धान खरीद के बारे में जानना चाहते हैं तो दर्पण प्रत्येक किसान तक की जानकारी उपलब्ध कराता है। इसी तरह अन्य योजनाओं के लाभार्थी तक सीएम पहुंच सकते हैं।

50 करोड़ से अधिक की हर परियोजना पर नजर

Chief Minister Yogi Adityanath becomes more techno savy now.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

निर्माण परियोजनाओं में 50 करोड़ तक की परियोजनाओं की स्थिति दर्पण पर अपडेट कराई जा रही है। मसलन, कोई इंजीनियरिंग कॉलेज है तो उसके प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, बिजली, इन्फ्रास्ट्रक्चर डवपलपमेंट का काम करने की अलग-अलग समयसीमा तय की जा रही है। समयसीमा के लिहाज से कितनी प्रगति हुई यह दर्पण से जाना जा सकता है। यदि काम तय समय से पीछे है तो डैशबोर्ड पर उसका कारण भी दिख जाएगा।

किसी को तय समय में सेवा न मिले तो भी बताएगा दर्पण
जनहित गारंटी अधिनियम के तहत तमाम सेवाएं लोगों को तय समय में पहुंचाने की व्यवस्था है। निवेशकों से लेकर आम लोगों व विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाएं इसमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर देख सकते हैं कि किस व्यक्ति को कितने समय में सेवा उपलब्ध कराई गई। यदि तय समय में सेवा नहीं दी गई तो किस स्तर पर देरी है और उसके क्या कारण हैं? मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर पूरी स्थिति जानकर जरूरी निर्देश दे सकते हैं।

गंगा यात्रा से आईपैड पर भाषण के प्वाइंट देख रहे सीएम

Chief Minister Yogi Adityanath becomes more techno savy now.

मुख्यमंत्री योगी धारा प्रवाह भाषण के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कंटेंट में कोई त्रुटि न हो, इसके लिए उनके भाषण के मुख्य बिंदु अब आईपैड पर उपलब्ध कराए जाने लगे हैं। गंगा यात्रा के दौरान सीएम रामराज मुजफ्फरनगर की जनसभा में इस तकनीक का सहयोग लेते नजर आए।

डिफेंस एक्सपो की मीटिंग में भी आईपैड का उपयोग करते दिखे
मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ डिफेंस एक्सपो की तैयारियों पर मीटिंग की। योगी इस बैठक में भी आईपैड का उपयोग करते नजर आए। उनके सामने आईपैड पर जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed