{"_id":"60fcfd5aa0f3713d935f9596","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-ayodhya-visit-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का अयोध्या दौरा: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का अयोध्या दौरा: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे
Sun, 25 Jul 2021 04:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Jul 2021 04:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दृष्टिगत साल भर से बदहाल पड़े इस मार्ग को नगर निगम व लोक निर्माण की टीमों ने आनन-फानन साफ सुथरा बना कर चमाचम कर दिया है। अपने दौरे पर मुख्यमंत्री राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा व दर्शननगर में बने अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। यहां करीब सवा चार घंटे रहेंगे। अयोध्या पहुंचने पर एयरपोर्ट से वह सीधे मेडिकल कॉलेज के शैक्षिक परिसर में पहुंच गए जहां वह निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण करेंगे और एमबीबीएस कर रहे छात्रों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
उनके कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के दोनों परिसर के चप्पे चप्पे की सफाई कर साफ सुथरा बना कर चमकाया गया है।
गंजा में बने भवन तक पहुंचने के लिए अभी तक मुख्य मार्ग नहीं बन पाने के कारण वैकल्पिक मार्ग के बतौर एयरपोर्ट के बगल व अवध विश्वविद्यालय के पीछे से गुजरने वाले रास्ते को चुना गया है, जो मेडिकल कॉलेज से होकर गंजा गांव तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत साल भर से बदहाल पड़े इस मार्ग को नगर निगम व लोक निर्माण की टीमों ने आनन-फानन साफ सुथरा बना कर चमाचम कर दिया।
ये है मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम
- 12:20 पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- 12:25 पर हवाई पट्टी से प्रशासनिक भवन के लिए निकलेंगे मुख्यमंत्री।
- 12:35 से 12:50 तक राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में पहुंचेंगे।
- मेडिकल कॉलेज में 1:25 तक निरीक्षण करेंगे। मेडिकल कॉलेज में ही मीडिया से बात करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- 2:00 बजे हनुमानगढ़ी का करेंगे दर्शन।
- 2:25 पर राम जन्म भूमि का करेंगे दर्शन।
- मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास से भी करेंगे मुलाकात 2:45 पर।
- 3:10 पर पर्यटन विभाग के यात्री निवास पहुंचेंगे।
- शाम 4:35 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।