फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath and both Deputy Chief Ministers Meeting about by-election

दिनेश शर्मा को आजम और पाठक को बसपा का गढ़ जीतने की जिम्मेदारी, भाजपा ने उपचुनाव को कसी कमर

Mon, 24 Jun 2019 08:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Jun 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath and both Deputy Chief Ministers Meeting about by-election
बैठक में शामिल होने के लिए जाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा की 12 सीटों के उपचुनाव में फतह को कमर कस ली है।  इन चुनावों की तारीखें भले ही अभी घोषित न हुई हों लेकिन भाजपा नेतृत्व ने सभी जगह प्रदेश के एक पार्टी पदाधिकारी और सरकार के एक मंत्री को तैनात कर  उसके कंधों पर जीत का परचम फहराने की जिम्मेदारी डाल दी है। 
विज्ञापन


सभी को तुरंत अपनी-अपनी जिम्मेदारी वाली सीटों पर जीत का तानाबाना बुनने को कह दिया गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आजम खां के गढ़ रामपुर में तो उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को कानपुर की गोविंदनगर सीट जीतने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


लखनऊ कैंट की सीट जिताने का जिम्मा मंत्री आशुतोष टंडन को दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को बसपा का गढ़ समझे जाने वाले अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट का जिम्मा सौंपा गया है। यहां से बसपा के रितेश पाण्डेय विधायक थे। जो अब सांसद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय पर बैठक हुई। बैठक में कई मंत्रियों के साथ प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल हुए। 
 

जिसमें उपचुनाव वाली विधानसभा की सभी 12 सीटों पर प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री और संगठन के एक-एक प्रदेश पदाधिकारी को लगाकर अभी से चुनावी तैयारियां शुरू करने का फैसला किया गया। 

यह भी तय हुआ कि जिन स्थानों पर पार्टी के मौजूदा विधायकों के सांसद चने जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है वहां उन विधायकों का भी बतौर सांसद उपयोग किया जाए।  रामपुर और जलालपुर में आसपास के सांसद को लगाने की योजना बनी। रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और प्रमोद तिवारी जैसे बड़े नेताओं के प्रभाव वाले क्षेत्र प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी स्वतंत्र देव सिंह को दी है।

किसके कंधों पर कहां की जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्रियों व पदाधिकारियों में राजधानी की कैंट सीट पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन व विद्यासागर सोनकर, फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व बी.एल. वर्मा, बाराबंकी की जैदपुर सीट पर दारा सिंह चौहान व गोविंद नारायण शुक्ल, स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों व पदाधिकारियों में सहारनपुर की गंगोह सीट पर पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी व वाईपी सिंह, अलीगढ़ की इगलास सीट पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा व पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चित्रकूट की मानिकपुर सीट पर ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह व प्रकाश पाल, हमीरपुर सीट पर रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह व अशोक कटारिया, प्रतापगढ़ सीट पर स्वतंत्र देव सिंह व त्रयंबक त्रिपाठी को लगाया गया है।

 

बहराइच की बलहा सीट पर कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री व स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेन्द्र तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ अनूप गुप्त को भी वहां लगाया गया है। कानपुर में गोविंद नगर सीट पर उप मुख्यमंत्री मौर्य के साथ पार्टी की पदाधिकारी रंजना उपाध्याय, रामपुर में डॉ. शर्मा के साथ पार्टी पदाधिकारी देवेन्द्र चौधरी, जलालपुर में पाठक के साथ पार्टी पदाधिकारी संतोष सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed