{"_id":"5ff4cb05436d00773a709194","slug":"chief-minister-pays-tribute-to-army-personnel-jobs-to-one-member-with-aid-of-50-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी सेना के जवान को श्रद्धांजलि, 50 लाख की सहायता के साथ एक सदस्य को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी सेना के जवान को श्रद्धांजलि, 50 लाख की सहायता के साथ एक सदस्य को नौकरी
Wed, 06 Jan 2021 01:54 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्यपालन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रतापगढ़ निवासी सेना के जवान सुधाकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने स्व. सुधाकर सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
उन्होंने जिले की एक सड़क का नामकरण स्व. सुधाकर सिंह के नाम पर करने का भी एलान किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. सुधाकर सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।