फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister gave instructions, get Kovid-19 test done before Legislature session

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, विधानमंडल सत्र से पहले करवाएं कोविड-19 टेस्ट

Wed, 03 Feb 2021 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Feb 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave instructions, get Kovid-19 test done before Legislature session
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानमंडल सत्र से पहले सभी सदस्यों व कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण पूरी तरह नियंत्रित है। संक्रमण की दर में गिरावट दर्ज किए जाने के बावजूद अब भी प्रत्येक स्तर पर पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में कहीं ढिलाई न होने पाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव और उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए। कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस और कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए। ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 4 व 5 फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण पूरा किया जाए। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीनेट किया जाना है। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed