फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister congratulated Maghi Purnima and Sant Ravidas Jayanti

मुख्यमंत्री ने दी माघी पूर्णिमा व संत रविदास जयंती की बधाई

Sat, 27 Feb 2021 01:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister congratulated Maghi Purnima and Sant Ravidas Jayanti
prayagraj : माघ मेला - फोटो : prayagraj
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज माघ मेला के प्रमुख स्नान माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं माघ मेले में पधारे संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती के अवसर पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में माघी पूर्मिमा के दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व है। संगम तट पर एक माह का कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह तिथि एक विशेष पर्व है। माघी पूर्णिमा पर एक मास का कल्पवास पूर्ण हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधा व सुरक्षा की सभी जरूरी व्यवस्थाओं सहित कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक अन्य संदेश में कहा कि संत रविदास के विचारों का विस्तार असीम है। संत रविदास ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता और सदाचार को अत्यंत महत्व देते थे। उन्होंने अपने कथन ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता और निर्मलता पर बल दिया। संत रविदास ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं। मुख्यमंत्री ने संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्त्रस्मों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed