{"_id":"571353d44f1c1b671210fbeb","slug":"chief-minister-akhilesh-yadav-speaks-over-lucknow-metro-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो हादसे पर बोले सीएम अखिलेश, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो हादसे पर बोले सीएम अखिलेश, जानें क्या कहा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Apr 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : Amar Ujala
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे पर कहा है कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे और सुरक्षा मानकों को और बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार सुबह आलम बाग बस स्टेशन के पास मेट्रो की शटरिंग गिर जाने से मलबे के नीचे दबकर आठ मजदूर घायल हो गए, जिसके बाद से ही सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने भी हादसे के पीछे तकनीकी कारण बताए और कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
घायलों का इलाज केजीएमयू में हो रहा है।