फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Akhilesh Yadav speaks over law and order.

कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए अखिलेश, बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

Sun, 15 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
 Chief Minister Akhilesh Yadav speaks over law and order.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार नागरिकों को सुरक्षा देने और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पर अभियोजन निदेशालय द्वारा संचालित ‘अपराधियों को सजा दिलाओ अभियान’ की समीक्षा कर रहे थे। यह अभियान खुद मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जनता की रक्षा और अपराधियों को दंड दिलाना राज्य का पहला कर्त्तव्य है। सभी जनपदों के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के मुकदमों को तेजी से निस्तारित कराके उन्हें सजा दिलाने के लिए अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक अभियोजन डॉ. सूर्य कुमार ने बताया कि यह अभियान एक जुलाई 2015 से सात मई 2016 तक चलाया गया। अभियान के दौरान 1.07 लाख अपराधियों की जमानत निरस्त कराई गई।

24,932 अपराधियों को मिली सजा

 Chief Minister Akhilesh Yadav speaks over law and order.

24,932 अपराधियों को सजा दिलाई गई। इनमें 27 को मृत्युदंड, 2167 को आजीवन कारावास, 4561 को 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा और 1974 हिस्ट्रीशीटर/सक्रिय अपराधियों को सजा दिलाई गई।

इसके अलावा 23,452 गम्भीर मुकदमे सत्र न्यायालय को सुपुर्द कराके शुरू कराए गए। साथ ही 3,77,192 समन/वारंट तामील कराए गए। 2,02,190 गवाहों के बयान भी दर्ज कराए गए।

महानिदेशक ने बताया कि संगीन अपराधों में बिना डरे, बिना बिके गवाही देने वालों को विभाग की तरफ  से सम्मानित भी किया गया।

ज्यादा संख्या में मुकदमों के निस्तारण के लिए समन/वारंट तामील की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा एवं पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed