फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister akhilesh yadav speaks on surgical strike.

सर्जिकल स्ट्राइक कोई नई बात नहीं, पहले भी हुईं: अखिलेश यादव

Mon, 03 Oct 2016 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Oct 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
 chief minister akhilesh yadav speaks  on surgical strike.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय सेना द्वारा POK में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कोई नई बात नहीं है ‌बल्कि पहले भी की जा चुकी है।

विज्ञापन


अखिलेश शनिवार को हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि गांधी का नाम लेकर चलने वाली सरकारों ने भी उन्हें भुलाने का काम किया है। बापू का देश की आजादी में ही योगदान नहीं है, उन्हें तरक्की और खुशहाली का रास्ता भी बताया। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में उन्हें सत्य, अहिंसा व धर्म के मार्ग पर चलने के लिए जाना जाता है। उन्होंने लाल बहादुर शास्‍त्री को भी श्रद्घां‌जलि अर्पित की और कहा कि गांधी व शास्‍त्री भारत की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा व बसपा पर भी साधा निशाना

 chief minister akhilesh yadav speaks  on surgical strike.

सीएम अखिलेश यादव इस मौके पर भी भाजपा व बसपा पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि प्रदेश में कभी भी विकास के मुद्दे पर चुनाव न हों, इसके लिए वह माहौल बना रहे हैं। उन्हें बताना होगा कि उन्होंने प्रदेश के लिए क्या किया।

उन्हें गोमती रिवर फ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, लैपटॉप वितरण, समाजवादी पेंशन योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजना से कभी गरीबों के आवास नहीं बने।

समाजवादी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। अभी यहां हजरतगंज में मेट्रो से दिक्कत हो रही है लेकिन इसके चालू होने के बाद सर्वाधिक फायदा इसी क्षेत्र का होगा। 4 अक्टूबर के बाद कानपुर में भी मेट्रो का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed