फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Akhilesh gives message on Eid.

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिशें नाकाम करें :अखिलेश

Fri, 17 Jul 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 17 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Akhilesh gives message on Eid.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के लोगों से कहा है कि वे ईद-उल-फितर का त्यौहार मोहब्बत व खुशियों से मनाएं। सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के मंसूबे को कामयाब न होने दें।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेशवासी ईद का पर्व सौहार्द के वातावरण में पूरे उल्लास से मनाएं।  यूपी कौमी-एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।

इस जमीन पर हर धर्म व संप्रदाय के लोग सदियों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। वे एक-दूसरे का दुख-दर्द बांटते हुए आपसी खुशियों में बराबर शिरकत करते रहे हैं।

लेकिन कुछ फिरकापरस्त ताकतें सोशल मीडिया व अन्य आधुनिक संचार माध्यमों के जरिये राज्य की कानून-व्यवस्था व सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश में रहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई की सूबे की जनता इनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने ईद के मद्देनजर पूलिस-प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हिदायत दी है कि सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करें, जिससे अमन और भाईचारे का माहौल बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed