फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister adityanath to meet representatives of slaughter houses.

यूपी सरकार ने मीट कारोबारियों को दिलाया भरोसा, काम पर लौटेंगे

Fri, 31 Mar 2017 01:51 AM IST
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष Updated Fri, 31 Mar 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
 chief minister adityanath to meet representatives of slaughter houses.
सीएम आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी में सत्ता संभालने के बाद से ही बूचड़खानों को लेकर सख्त रवैया अपनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तेवर अब कुछ नरम पड़ा है। मीट कारोबारियों और स्लॉटर हाउस संचालकों से हुई मुलाकात में सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि धर्म व मजहब के आधार पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


मीट व्यापारियों ने भी सीएम से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म करने का एलान किया। व्यापारी नेताओं ने हड़तालियों से शुक्रवार से मीट की दुकानें खोलने की अपील की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री और मीट व्यापारियों की मुलाकात हुई। इसमें हुए फैसले की जानकारी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि करीब 30 मिनट की बैठक में मीट व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से सीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने भी उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा, उन्होंने किसी पूर्वाग्रह की वजह से नहीं बल्कि अधिकारियों को एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया है।

किसी का चेहरा, मजहब देखकर न हो कार्रवाई

 chief minister adityanath to meet representatives of slaughter houses.

योगी ने व्यापारियों से यह भी कहा, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी का चेहरा, मजहब या धर्म देखकर कार्रवाई न की जाए।

सिद्धार्थनाथ ने बताया कि सीएम ने वैध तरीके से चल रहे स्लाटर हाउस या मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को कहा है। जो भी स्लाटर हाउस चलाए वह नियम-कानून के दायरे में रहकर चलाए।

इस मौके पर मौजूद ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैशी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी और प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी शकील कुरैशी ने कहा कि सीएम से हुई मुलाकात कामयाब रही है। इसलिए सभी मीट व्यापारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की गई है।

सीएम ने उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है और आश्वस्त किया है कि एक-दो दिन में अधिकारियों को कानून के दायरे में रहकर काम करने का निर्देश दे दिया जाएगा।

नियमानुसार लाइसेंस लेने में नहीं होगी दिक्कत

 chief minister adityanath to meet representatives of slaughter houses.

मुख्यमंत्री ने स्लाटर हाउस संचालकों से कहा कि वे नियम- कानून के दायरे में रहकर वैध तरीके से कारोबार करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं आएगी।

उन्होंने पुराने स्लाटर हाउसों का आधुनिकीकरण कराने व नियमानुसार लाइसेंस लेकर ही चलाने की भी सलाह दी।

कहा, जो भी मीट व्यापारी नियमानुसार लाइसेंस लेना चाहता है, उसे कोई समस्या नहीं आएगी। इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed