UP News: SIR पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का निर्देश, बोले- कई जगह है वोट... तो करें ये काम; पढ़ें पूरी खबर
SIR पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिसके वोट कई जगह हैं, ऐसे लोग मौजूदा पते पर ही फार्म भरें। बताया कि 61 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो गया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है, वे मौजूदा पते पर ही गणना फॉर्म भरें। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे फॉर्म भरकर और नवीनतम फोटो लगाकर जल्दी बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 9.41 करोड़ से अधिक (61%) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 5123 बूथों पर शत-प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। प्रगति के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि 4 दिसंबर तक वितरित गणना प्रपत्रों का संग्रह कर लिया जाएगा।
पात्र मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं
जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची में उनका नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि अब 5 दिन ही शेष हैं ऐसे में संग्रह और डिजिटाइजेशन के काम में और तेजी लाएं। कम प्रगति वाले बूथों पर अतिरिक्त कार्मिक लगाकर काम पूरा कराएं।