फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chhaya anti pregnancy pill available in hospitals for free

बिना साइड इफेक्ट वाली गर्भनिरोधक दवा छाया देशभर में मुफ्त

Sat, 09 Apr 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Apr 2016 05:38 PM IST
chhaya anti pregnancy pill available in hospitals for free
नहीं होंगे साइड इफेक्ट - फोटो : Amar Ujala

लखनऊ स्थित सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) की ओर से 25 साल पहले बनाई गई दुनिया की पहली नॉन स्टेरॉयड गर्भ निरोधक दवा अब देश भर के अस्पतालों में महिलाओं को मुफ्त मिलेगी। 



‘सहेली’ ब्रांडनेम से सफलता की ऊंचाई छूने वाली इस दवा को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम (एनएफपीपी) में शामिल कर लिया है। अब पूरे देश के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में  ‘छाया’ नाम से यह मुफ्त वितरित की जाएगी। 


परिवार नियोजन पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ‘छाया’ को लॉन्च करने के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने सीडीआरआई को इस दवा को विकसित करने के लिए बधाई दी। 

विज्ञापन

महिलाओं को इंजेक्शन से दिलाई मुक्ति

chhaya anti pregnancy pill available in hospitals for free
वैज्ञान‌िकों में खुशी - फोटो : Amar Ujala

सीडीआरआई ने 1991 में ‘सेंटक्रॉमैन’ के नाम से इसे रिलीज किया था। बाद में हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड ने ‘सहेली’ नाम से इसे बाजार में उतारा। इस दवा ने महिलाओं को गर्भनिरोधक इंजेक्शन से मुक्ति दिलाई। इसकी सबसे बड़ी खूबी थी कि महिलाओं में कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला। 

बाद में टॉरंट फार्मा ने भी इसकी बिक्री ‘क्रॉमैन’ के नाम से शुरू की। पहले गर्भ निरोधक दवाओं में स्टेरॉयड का उपयोग होता था। प्रतिबंध होने के चलते जांच में स्टेरॉयड मिलने पर महिला खिलाड़ियों पर कार्रवाई का डर बना रहता था। ऐसे में ‘सहेली’ के आने से उन्हें स्टेरॉयड वाली गर्भ निरोधक दवाओं से छुटकारा मिला।  


यह हमारे लिए गौरव का पल है। पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. नित्यानंद की टीम ने वर्षों के प्रयास के बाद यह गर्भ निरोधक दवा बनाई थी। इस दवा की खासियत यह है कि सप्ताह में केवल एक खुराक ही लेनी होती है। यह दवा अब ‘छाया’ के नाम से नया इतिहास लिखेगी।
-डॉ. मधु दीक्षित, निदेशिका, सीडीआरआई

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed