फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chhath Puja 2025: River ghats illuminated on the occasion of Chhath festival, women vowed to fast for 36 hours

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व पर रोशनी से नहाए नदियों के घाट, महिलाओं ने लिया 36 घंटे व्रत का संकल्प

Sun, 26 Oct 2025 09:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Oct 2025 09:21 PM IST
सार

लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट, कुड़ियाघाट, झूलेलालघाट और संझियाघाट समेत शहर के सभी घाटों पर अल्पना और मधुबनी चित्रकारी का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां वेदियों को गेरू और रंगों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया। बहुत से लोगों ने यहां सुशोभिता पर अपना नाम भी लिखा। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2025: River ghats illuminated on the occasion of Chhath festival, women vowed to fast for 36 hours
छठ पर पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में छठ महापर्व की रौनक अपने उत्कर्ष पर है। रविवार को व्रतियों ने रसियाव-रोटी के साथ खरना किया। इसी के साथ छठ मैया को गुड़ की खीर का भोग लगाकर महिलाओं ने 36 घंटे व्रत का संकल्प लिया। सोमवार को शहर में सात लाख से अधिक श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के उपरांत व्रत का पारण किया जाएगा। रविवार शाम गोमती किनारे घाट रोशनी से जगमगा उठे और यहां बनीं रंग-बिरंगी सुशोभिताएं भी सज गईं।

विज्ञापन


लक्ष्मण मेला घाट, कुड़ियाघाट, झूलेलालघाट और संझियाघाट समेत शहर के सभी घाटों पर अल्पना और मधुबनी चित्रकारी का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां वेदियों को गेरू और रंगों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया। बहुत से लोगों ने यहां सुशोभिता पर अपना नाम भी लिखा। मन्नत मांगने वालों ने कोसी भरी। सबसे बड़ा आयोजन लक्ष्मण मेला घाट पर हो रहा है जहां सोमवार शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लंदन से ज्यादा खूबसूरत लगता है लखनऊ... एक्टर हुमा कुरैशी ने जमकर की शहर की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सर्दियां आते ही बदल गई रामलला की दिनचर्या, आरती-शयन के साथ भोग में भी हुआ बदलाव; खाने में मिलेगा पूड़ी हलुआ


अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित समारोह को लेकर रविवार देर शाम तक तैयारियां की जाती रहीं। मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, ऊर्जा मंत्री एसके शर्मा, राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य, महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य मंत्री-विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भोजपुरी गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से 18 घंटे तक लगातार सांस्कृतिक आयोजन शुरू हो जाएंगे।

इन घाटों व स्थानों पर होगी छठ पूजा
लक्ष्मण मेला मैदान घाट, झूलेलाल घाट, संझिया घाट, कुड़ियाघाट, कुकरैल पिकनिक स्पॉट के पास, मनकामेश्वर वाटिका, खाटू श्याम मंदिर, कृष्णानगर में मानसनगर में, आलमबाग नहर, महानगर स्थित 35वीं पीएसी वाहिनी, कानपुर रोड पर एलडीए कॉलोनी सेक्टर-ई, रुचिखंड-2, सरोजनी नगर, दुर्गापुरी कॉलोनी, चिनहट में छोहरिया माता मंदिर प्रांगण समेत शहर में तकरीबन 200 स्थानों पर छठ मैया के पूजन के साथ ही अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed