फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chhath preparations begin at Laxman fair ground

Lucknow News: लक्ष्मण मेला मैदान में छठ की तैयारी शुरू

Sun, 03 Nov 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Nov 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Chhath preparations begin at Laxman fair ground
गोमती तट पर छठ पूजा की तैयारी करते भोजपुरी समाज के लोग।
लखनऊ। दीपावली के उल्लास के बीच छठ पूजा के रंग भी निखरने लगे हैं। सात नवंबर को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के संयोजन में लक्ष्मण मेला मैदान में होने वाले छठ पूजन आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन



अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि 40वां छठ महापर्व 7 व 8 नवंबर को लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर होगा। भोजपुरी समाज और छठ पूजा करने वाले लोगों ने घाट पर अपनी वेदियां बनानी भी शुरू कर दी हैं। छठ पूजा को भव्य बनाने के लिए संगठन जिला प्रशासन, नगर निगम, एलडीए व अन्य विभागों के साथ बातचीत कर रहा है। आयोजन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेयर सुषमा खर्कवाल, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन


आज चलेगा सफाई अभियान
भोजपुरी समाज व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर रविवार को वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर संगठन व समाज के लोग घाट व नदी की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed