{"_id":"5e3512648ebc3e8c8722e985","slug":"check-up-of-lady-returned-from-china-on-suspicion-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का शक, चीन से लौटी महिला की जांच, परिवारीजनों को दिए गए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का शक, चीन से लौटी महिला की जांच, परिवारीजनों को दिए गए ये निर्देश
Sat, 01 Feb 2020 11:23 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस के शक में चीन से लौटी महिला की जांच कर सैंपल पुणे भेजा गया है। परिवारीजनों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। न्यू हैदराबाद निवासी 58 वर्षीय महिला शंघाई से 25 जनवरी को दिल्ली आई। जुकाम के चलते चीन से लौटते समय पैथोलॉजी जांच हुई, जिसमें उसके कोरोना वायरस की चपेट में न होने की पुष्टि हुई।
इस पर उसे भारत आने की इजाजत मिली। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके साथ चीन से आने वाले दो अन्य यात्री थे। तीनों की थर्मल स्कैनर से जांच में महिला में बुखार के लक्षण मिले। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई। इस बीच महिला शुक्रवार को निजी साधन से लखनऊ पहुंच गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के लखनऊ सीएमओ कार्यालय में सूचना से हलचल मच गई। आनन-फानन में टीम महिला के घर पहुंची। उसकी जांच कर सैंपल पुणे भेजा। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला को जुकाम पाया गया है। अन्य समस्या नहीं है। कोरोना वायरस के दूसरे लक्षण भी नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियातन जांच कराई गई है। अगले सप्ताह तक रिपोर्ट आ जाएगी। तब तक उसे भीड़ में जाने से मना किया गया है।

Trending Videos
केजीएमयू में शुरू होगी जांच
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना वायरस की जांच शुरू होगी। रेजीमन (केमिकल) आते ही जांच शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय को बताया गया है कि मशीन व उपकरण मौजूद हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से आदेश देते ही जांच शुरू कर देंगे।