फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheating of 10 lakhs on the behalf of selling of house and shop

नगर निगम कर्मचारी बनकर 10 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 10 lakhs on the behalf of selling of house and  shop
कांशीराम व डूडा कॉलोनी में मकान-दुकान दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने ठाकुरगंज थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि जालसाज महिला हिना सिंह खुद को नगर निगम में बड़ा अफसर बताती थी जबकि उसका पति बांके बिहारी सिंह खुद को आईपीएस अफसर बताता था।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर बांके बिहारी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि महिला और उसके साथी मनोज की की तलाश की जा रही है।
ठाकुरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के मुताबिक, नईम अहमद खान समेत 17 लोगों की तहरीर आई थी।
पीड़ितों ने बताया कि जालसाज दंपती ने झांसा दिया था कि वे बहुत लोगों को सरकारी मकान-दुकान दिलवा चुके हैं। कई लोगों की सचिवालय व सहकारिता विभाग में नौकरी भी लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

झांसे में आए 17 लोगों ने कुल 10 लाख रुपये दंपती को दिए थे। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों में रिजवाना, किशन कुमार, मोहिना, प्रतिभा शुक्ला, लक्ष्मी शुक्ला, खुशबू, सपना शुक्ला, आदित्य बाजपेई, पूजा अवस्थी, नईम अहमद, शाहिद हुसैन, ममतेश शुक्ला, रेखा त्रिपाठी, उषा शुक्ला, ममतेश, उषा व नादिया मजहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed