{"_id":"68dc455767d6886a4608a4db","slug":"cheated-rs-15-lakh-in-the-name-of-job-abroad-lucknow-news-c-13-knp1050-1407955-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विदेश में नौकरी के नाम पर सवा लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विदेश में नौकरी के नाम पर सवा लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने गुडंबा के अमित कुमार सिंह से सवा लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विवेकानंदपुरम, कल्याणपुर निवासी अमित ने बताया कि उन्होंने 10 सितंबर को मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए क्रू सार्ज मैरीटाइम प्रा.लि. नामक कंपनी में चंडीगढ़ निवासी एजेंट अजहर के माध्यम से आवेदन किया था। 12 सितंबर को ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद ऑफर लेटर भेजा गया। अमित को जॉइनिंग के लिए भुवनेश्वर बुलाया गया।
पीड़ित के मुताबिक 17 सितंबर को वह भुवनेश्वर पहुंचे। एजेंट और कंपनी के राहुल धवन ने उनसे कहा कि पहले पैसे ट्रांसफर करने होंगे, तब उनका आदमी जहाज पर तैनाती करा देगा। इस बहाने से उन्होंने अमित से पहले 95 हजार और फिर 20 हजार रुपये गूगलपे से मंगवा लिए। इसके बाद अजहर व राहुल ने मोबाइल फोन बंद कर लिए। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।