फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheat case in matrimonial website marriage

ऑनलाइन शादी कर रहे हैं? ठहरिए!, पहले ये पढ़ लें

Wed, 03 Jun 2015 10:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
cheat case in matrimonial website marriage

बेहतर दूल्हा या दुल्हन तलाशने का जरिया बनी मैट्रोमोनियल वेबसाइट्स जालसाजों के लिए ठगी का मुफीद जरिया बन रहे हैं। ठग इन वेबसाइट्स के जरिये रईस परिवारों की तलाश कर उन्हें अपने झांसे में फंसाने के पैंतरे चल रहे हैं और पैसे हड़प रहे हैं। राजधानी में सबसे ज्यादा ऐसे ठगी के मामले पुलिस के पास एनआरआई दामाद या बहू के नाम पर हो रहे हैं। ये उदाहरण इसकी बानगी हैं।

विज्ञापन


मैट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए हो रहे जालसाज पहले लड़की या लड़के के परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें सब्जबाग दिखाते हैं। लगातार बातचीत के बाद मिलने के लिए समय और जगह तय करते हैं, फिर भारत आकर परिवार से मिलने की इच्छा जाहिर करते हैं। इसके बाद कस्टम में सामान फंसने की कहानी सुनाते हैं। कस्टम से छूटने के लिए पैसे नहीं होने या इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के काम न करने का बहाना बनाकर भारत में दूसरे पक्ष को अपने जाल में फंसाते हैं।
विज्ञापन


एक बार खाते में पैसे आने के बाद दोबारा और रकम की मांग करते हैं। पैसे मिलते रहने तक उनका यह सिलसिला चलता रहता है और जैसे ही कोई शक करता है वे संपर्क तोड़ लेते हैं। पड़ताल के बाद ठगी का शिकार बने परिवार को फ्रॉड का पता चलता है। आलम यह है कि पुलिस में शिकायत के बाद भी ठगी करने वाला पकड़ में नहीं आ पाता है। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य जैसे मां की बीमारी में पैसे की जरूरत होने का भी हवाला देकर ठगी केमामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

cheat case in matrimonial website marriage

मैट्रीमोनियल बेवसाइट पर चैट करते समय एक साथ अपने बारे में सारी जानकारी न दें। बैंक या क्रेडिट कार्ड की जानकारी तो बिल्कुल भी साझा नहीं करें। इस पर भी ध्यान दें कि इच्छुक व्यक्ति शादी के अलावा गैरजरूरी सवाल तो नहीं कर रहा।

वेबसाइट पर मिलने वाले रिश्ते को पहली बार अकेले में न मिलें। संभव हो तो मुलाकात किसी होटल के कमरे या एकांत की जगह पब्लिक प्लेस जैसे कॉफी शॉप पर मिलें। इसकी जानकारी दोस्त और परिवार के सदस्यों को भी जरूर दें, जिससे जरूरी मदद मिल सके।

अगर रिश्ते के लिए बात कर रहा व्यक्ति किसी भी रूप में आपसे पैसे की मांग कर रहा है तो इसके लिए साफ मना कर दें। वीसा या कस्टम में फंसने जैसे मामलों में भी भुगतान न करें।

शादी केवल दो व्यक्तियों का मिलन ही नहीं है। भारतीय समाज में दो परिवारों का भी मिलना इसमें होता है। किसी भी तरह से आगे बढ़ने से पहले परिवार के सदस्यों को इसमें जरूर शामिल करें। इससे फ्रॉड की संभावनाएं भी कम होंगी। शादी पूरी जिंदगी केलिए होती है ऐसे में सभी जरूरी सावधानी बरतें।
साइबर सेल में शिकायत करें।

अगर आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड हो रहा हो या रिश्ता बनाने केलिए इच्छुक व्यक्ति आपसे गैर जरूरी मांग जैसे पैसा रखे तो पुलिस में शिकायत करें। पुलिस की साइबर सेल इस तरह के मामलों की जांच करती है। इसके अलावा आपसे संबंधित मैट्रीमोनियल वेबसाइट को भी रिपोर्ट करें। वेबसाइट खुद भी ऐसे मामले में साइबर सेल के साथ मिलकर कार्यवाही करते हैं। (सभी इनपुट और सावधानी मैट्रीमोनियल वेबसाइट भारत मैट्रीमोनी डॉट कॉम और शादी डॉट कॉम से लिए गए हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed