फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheaper flights from lucknow to kushinagar and pantnagar soon

लखनऊ से कुशीनगर व पंतनगर के लिए सस्ती उड़ानें जल्द, 20 जून तक बरेली के लिए शुरू हो जाएगी हवाई सेवा

Mon, 10 Jun 2019 01:17 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Mon, 10 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cheaper flights from lucknow to kushinagar and pantnagar soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
कुशीनगर व पंतनगर के लिए राजधानी से सस्ती व किफायती उड़ानें जल्द शुरू होंगी। पीएम मोदी की उड़ान-1 और 2 योजना के तहत सस्ती फ्लाइटें शुरू की गई हैं। अमौसी एयरपोर्ट से जयपुर, देहरादून, पटना और इलाहाबाद के लिए सस्ती व किफायती उड़ानें शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में उड़ान-3 योजना के तहत छह शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जानी हैं। उड़ान-3 के तहत लखनऊ से बरेली के लिए 20 जून से उड़ान शुरू होने के आसार हैं। इसी के बाद कुशीनगर व पंतनगर के लिए उड़ान शुरू होगी। आगरा, अंबाला, किशनगढ़ और सहारनपुर के हवाई सेवा शुरू करने के बाबत एयरलाइन प्रशासन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन


बरेली की उड़ान के लिए अमौसी एयरपोर्ट तैयार
बरेली से लखनऊ के लिए सस्ती उड़ान शुरू करने को लेकर हाल ही में बरेली जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बीच मुलाकात हुई थी, जिसमें 20 जून तक फ्लाइट शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई थी। हालांकि, एयरलाइन प्रशासन की ओर से इस बाबत कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पर, अमौसी एयरपोर्ट अधिकारी तैयारियां पूरी होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान-3 के तहत इन एयरलाइनों को मिला जिम्मा
जूम एयर     लखनऊ- किशनगढ़(राजस्थान)
इंटरग्लोब व जूम एयर         लखनऊ-आगरा                 
जूम एयर                      लखनऊ-अम्बाला                
हेरिटेज                        लखनऊ-पंतनगर(उत्तराखंड)      
टर्बो एविएशन                  लखनऊ-सहारनपुर (सरसवा)     
टर्बो एविएशन                  लखनऊ-कुशीनगर          

मौसी पर बढ़ जाएगा लोड
लखनऊ से बरेली केबाद पंतनगर व कुशीनगर की फ्लाइटें शुरू हो जाने के बाद अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों का कारवां बढ़ जाएगा। हालांकि, अमौसी से कई सेक्टर्स की उड़ानें बंद भी हुई हैं। पर, इससे लोड बढ़ेगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी कमर कस ली है। ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। फिलहाल जहां अमौसी से 150 उड़ानें होती हैं, वहीं यह संख्या बढ़कर 170 के आसपास पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट से जूम एयर, हेरिटेज, टर्बो एविएशन, इंटरग्लोब एयरलाइंस के विमानों का आना-जाना होगा।


यात्रियों की सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान
उड़ान स्कीम के तहत लखनऊ से बरेली, पंतनगर या कुशीनगर के लिए फ्लाइटों को लेकर एयरलाइनों की ओर से फिलहाल कोई शिड्यूल नहीं आया है। पर, अमौसी एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है।
-संजय नारायण, ओएसडी, अमौसी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed