{"_id":"6543457e20c82c1561094e53","slug":"cheap-onion-are-being-selling-on-5-places-in-lucknow-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पांच जगहों पर बिक रहा सस्ता प्याज, दाम नियंत्रित न होने तक 25 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पांच जगहों पर बिक रहा सस्ता प्याज, दाम नियंत्रित न होने तक 25 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा
Thu, 02 Nov 2023 12:15 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:15 PM IST
सार
महंगे प्याज से परेशान लोगों को राहत देने के लिए शहर में पांच जगहों पर सस्ता प्याज बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 25 रुपये प्रति किलो रखी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगे प्याज से परेशान हैं तो आपको राहत देने वाली खबर है। शहर में सस्ते सरकारी प्याज का वितरण शुरू कर दिया गया है। दाम नियंत्रित न होने तक प्रतिदिन 25 रुपये प्रति किलो की दर से शहर में पांच स्थानों पर प्याज वितरण किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर लगभग सात से दस क्विंटल प्याज बेचा जाएगा। प्याज के दाम इस समय उपभोक्ताओं की आंखों में कुछ ज्यादा ही आंसू निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
लगभग 80 रुपये प्रति किलो तक प्याज के दाम जा पहुंचे हैं। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। कम उत्पादन, कम आवक आदि इसका बड़ा कारण है। हालांकि, जमाखोरी और कालाबाजारी भी प्याज के दामों को आसमान तक पहुंचाने में अहम हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए
अब उपभोक्ता मंत्रालय ने इस स्थिति से निपटने के लिए कमर कसी है। इससे जुड़े राष्ट्रीय सहयोग उपभोक्ता महासंघ ( एनसीसीएफ) ने सस्ती दर पर प्याज बेचना शुरू किया है। बुधवार को एनसीसीएफ की गाड़ियों पर जमकर भीड़ उमड़ी। वह भी उस सूरत में जबकि सस्ती दर पर प्याज बेचने की कोई सूचना जारी नहीं की गई थी। महासंघ के निदेशक एके सिंह कहते हैं कि सरकार दामों को नियंत्रित करने का पूरा प्रयास सरकार कर रही है। दाम नियंत्रित होने तक महासंघ सस्ते रेट पर ब्याज बेचेगा।
आज इन पांच जगहों पर बंटेगा प्याज
केंद्रीय भवन अलीगंज, जवाहर भवन, सरोजनीनगर ईएसआईसी हॉस्पिटल, विकासनगर सेक्टर-5 में पोस्ट ऑफिस के पास, एनसीसीएफ के बी 79 महानगर कार्यालय के सामने।