फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CHC of Bachhrawan in Raebareli.

जहां चीख-पुकार मची थी, आज वहां पसरा था मातम

Sun, 22 Mar 2015 01:21 AM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, बछरावां
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, बछरावां Updated Sun, 22 Mar 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
CHC of Bachhrawan in Raebareli.

बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में शुक्रवार को जहां जनता एक्सप्रेस हादसे में घायल हुए यात्रियों की कराह से गूंज रही थी और मृतकों के परिवारीजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन था, वहीं शनिवार को पूरे वातावरण में मातम और अजीब सा सन्नाटा पसरा था।

विज्ञापन


सभागार में पड़े मृतकों के जूते- चप्पल व खून से सने कपड़े जरूर हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे।

सीएचसी के मेन गेट से घुसते ही सभागार और ओपीडी ब्लॉक के बाहर पिघल रही बर्फ की सिल्लियों पर नजर पड़ी तो दिल बैठ गया। इन्हीं सिल्लियों के बीच शवों को रखा गया था।
विज्ञापन

नहीं देखा इतना भयानक मंजर

CHC of Bachhrawan in Raebareli.

सीएचसी की ओपीडी खुली थी, डॉक्टर बैठे थे लेकिन मरीज नहीं पहुंच रहे थे। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. वीके सिंह बताते हैं कि  अब तक के डॉक्टरी कॅरिअर में इतना भयानक मंजर नहीं देखा था। पूरे माहौल में मातम है।

बाजार की रौनक खत्म है। दुकानें बंद हैं। सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीज पहुंचते थे लेकिन शनिवार को ये आंकड़ा बमुश्किल सौ तक पहुंचा।

दरअसल भीषण हादसे के बाद लोग सहमे हुए हैं और घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed