फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaudhary Charan Singh's death anniversary: CM Yogi Adityanath offered garland, remembered his contribution.

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि: सीएम योगी बोले- भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं

Thu, 29 May 2025 05:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 May 2025 05:19 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर लखनऊ विधानसभा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh's death anniversary: CM Yogi Adityanath offered garland, remembered his contribution.
सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने विधानभवन परिसर के समक्ष किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


चौधरी साहब ने शासन की शुचिता के लिए कई कदम उठाये, उसकी गूंज पूरे समाज में सुनायी देती है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि पूरा देश चौधरी साहब को भूमि सुधार, हदबंदी कानून को लागू करने, ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप में याद करता है। यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि चौधरी साहब का सानिध्य उत्तर प्रदेश वासियों को एक लंबे समय तक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में भूमि सुधार, ग्रामीण विकास संबंधित शासन की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर अनेक कदम उठाए, जिसकी गूंज आज भी हमारे गांव में किसानों से लेकर समाज के प्रत्येक तबके में सुनने को मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृह और वित्त मंत्रालय के दायित्व को भी बखूबी निभाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। सीएम योगी ने अंत में कहा कि चौधरी साहब की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है। चौधरी चरण सिंह समृद्ध गांव और सशक्त किसान के लिए आजीवन समर्पित रहे। उन्होंने उन्हे वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहे। डबल इंजन की सरकार उनके दिखाये मार्ग पर सतत आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed