Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   charterd accountants promoting plazma donation in lucknow

लखनऊ के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की पहल, खुद प्लाज्मा दान कर दूसरों को कर रहे प्रेरित

Wed, 12 May 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
charterd accountants promoting plazma donation in lucknow
लखनऊ। कोरोना संक्रमण काल में इस समय रक्तदान की तर्ज पर ही प्लाज्मा करने की जरूरत है। प्लाज्मा थेरेपी से मरीज को ठीक करने की कोशिश की जाती है। जरूरतमंद इसके लिए सोशल मीडिया तक मदद की गुहार लगा रहे हैं। केजीएमयू में बने पहले प्लाज्मा बैंक से जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। इसके साथ ही शहर के कुछ जागरूक लोग भी कोरोना को मात दे चुके लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं।
विज्ञापन

मिलकर बनाया हेल्पिंग हैंड ग्रुप
शहर के कुछ सीए ने मिलकर हाल ही में हेल्पिंग हैंड ग्रुप बनाकर इसके जरिए प्लाज्मा दान के लिए लोगों को प्रेरित करना शुरू किया है। इस ग्रुप से जुड़े सीए राहुल व रविश लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील कर रहे हैं। इनका कहना है कि हम लोगों ने अपने ग्रुप से ही लोगों को प्लाज्मा दान के लिए तैयार भी किया है। इसमें कई लोग दान कर चुके और कुछ अन्य भी आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के जरिए दूर कर रहे भ्रम
ग्रुप के सदस्य सीए आकाश अग्रवाल पर ये जिम्मा है कि वे लोगों को प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करें। आकाश कहते हैं कि जो लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, हम हम उनसे बात करते हैं। उनसे ये नहीं कहते कि आप दान करो, बल्कि पूछते है कि प्लाज्मा क्यों करना चाहिए और आप को करना हो तो क्या करेंगे। यदि वे कोई भ्रम की स्थिति का जिक्र करते हैं तो उसे दूर करने की हम कोशिश करते हैं। गत एक माह में 10 लोगों ने अपना प्लाज्मा देकर लोगों की मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीदी ने दूर किया भ्रम तो खत्म हुआ डर
मेरा नाम शिवम सिंह है। मैं सीए फाइनल का छात्र हूं। मार्च में कोविड पॉजिटिव हुआ था। एक दिन सीए आकाश सर का फोन आया। किसी को प्लाज्मा की जरूरत थी। लेकिन मैं डर के कारण कुछ तय नहीं कर पा रहा था। मेरी दीदी पीजीआई में नर्स हैं। उन्होंने समझाया और कुछ सावधानियां बरतने को कहा। इसके बाद मैं और मेरा भाई दोनों गए। भाई की एंटीबाडी थी, लेकिन मैंने प्लाज्मा दान किया। मैं बिल्कुल फिट हूं।
बेझिझक दान कीजिए, किसी की जान बच जाएगी
टेसू डालमिया एमबीबीएस कर रही हैं। वह वरिष्ठ सीए प्रशांत डालमिया की बेटी हैं। कहती हैं कि मैंने एक डॉक्टर की सोच के साथ प्लाज्मा दान किया। रक्तदान में तो एक यूनिट खून लिया जाता है, लेकिन इसमें तो खून का एक हिस्सा लेकर बाकी रेड सेल्स अंदर डाल दी जाती हैं। बिल्कुल कमजोरी नहीं आती। यदि आप कोविड पॉजिटिव हुए हैं तो कुछ हफ्ते रुक कर बेझिझक प्लाज्मा दान करें। इससे किसी की जान बच सकती है।

केजीएमयू के प्लाज्मा बैंक में बस 20 यूनिट ही शेष
केजीएमयू में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की प्रोफेसर व हेड डॉ. तूलिका चंद्रा कहती हैं कि महामारी के दौर में प्लाज्मा बैंक खुला और इसकी अहमियत समय के साथ बढ़ती जा रही है। हमारे पास दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ के सरकारी-निजी अस्पतालों व आसपास के जिलों से लगातार मांग आ रही है। रोजाना हमें 10-15 यूनिट प्लाज्मा की मांग आती है। हमारे पास बैंक में साइकिल को मेंटेन रखने के लिए महज 20 यूनिट ही प्लाज्मा है। इसलिए कोरोना को मात दे चुके लोगों से अपेक्षा है कि वे चाहे जिस ब्लड ग्रुप के हों, प्लाज्मा दान के लिए आगे आएं। हमें हर हाल में प्लाज्मा दान करने वालों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed