{"_id":"619632d926db5a356214bd7c","slug":"chargesheet-will-be-given-to-engineers-to-tried-to-give-benefit-to-builders","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ग्रेनो में बिल्डर को लाभ पहुंचाने वाले छह अभियंताओं को चार्जशीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ग्रेनो में बिल्डर को लाभ पहुंचाने वाले छह अभियंताओं को चार्जशीट की तैयारी
Thu, 18 Nov 2021 04:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Nov 2021 04:32 PM IST
सार
बिजली कनेक्शन देने में अनियमितताएं कर बिल्डर को लाभ पहुंचाने के मामले में जांच के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने मध्यांचल के एमडी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति बनाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में अनियमितताएं कर बिल्डर को लाभ पहुंचाने के मामले में छह अभियंताओं को चार्जशीट देने की तैयारी है। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने नोएडा के मुख्य अभियंता (वितरण) वीएन सिंह की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सूर्यपाल गंगवार व निदेशक (वित्त) की दो सदस्यीय चार्जशीट समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
यह समिति जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित तत्कालीन अभियंताओं को आरोप पत्र जारी करेगी। बाद में जवाब मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति करेगी। पावर कार्पोरेशन की नियमावली में वृहद दंड के लिए चार्जशीट देकर जवाब मांगने का प्रावधान है। इसी के चलते चार्जशीट समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
जिन छह तत्कालीन अभियंताओं को चार्जशीट देने की तैयारी है, उनमें विद्युत नगरीय वितरण मंडल नोएडा के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार, तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश, प्रभात कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन एसडीओ अजय कुमार तथा तत्कालीन अवर अभियंता अरविंद कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
राकेश कुमार वर्तमान में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एक निदेशक की भूमिका भी सामने आ रही है। इसलिए पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को भी दे दी गई है।