{"_id":"5ee1f8da69cd5a73b460b332","slug":"chargesheet-filed-in-215-case-in-protest-against-caa-and-nrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA व NRC के विरोध के 215 मामलों में चार्जशीट दाखिल, प्रदेश भर में दर्ज हुई थीं 510 एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA व NRC के विरोध के 215 मामलों में चार्जशीट दाखिल, प्रदेश भर में दर्ज हुई थीं 510 एफआईआर
Thu, 11 Jun 2020 02:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jun 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) व एनआरसी के विरोध में दर्ज मामलों में से 215 में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इन मामलों में प्रदेश भर में कुल 510 एफआईआर दर्ज हुई थीं। इनमें सात हजार से अधिक लोगों के नाम सामने आए जिनमें से 3300 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, साढ़े तीन हजार से अधिक वांछित चल रहे हैं। साक्ष्यों के अभाव में 14 मामलों में क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल की गई है।
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी के विरोध में हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत गत 19 दिसंबर को लखनऊ में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई हिंसा में कुल 23 लोगों की मौत हुई और पुलिस कर्मियों समेत लगभग 600 लोग घायल हुए थे। राज्य सरकार ने इसे लेकर कड़ा रुख अपनाया था। इन प्रदर्शनों की जांच के लिए सभी जिलों में एसआईटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान भी एसआईटी की जांच जारी रही। लॉकडाउन से पहले 15 मार्च तक 94 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई थी और दो मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगाई गई। वहीं लॉकडाउन के बाद जिलों में गठित एसआईटी की जांच में तेजी आई और 121 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई।
विज्ञापन