फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chargesheet filed against Dr. Rameez and three others in sexual exploitation and conversion case

Lucknow News: यौन शोषण व धर्मांतरण के मामले में डॉ. रमीज और तीन अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 28 Feb 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against Dr. Rameez and three others in sexual exploitation and conversion case
लखनऊ। केजीएमयू की महिला डॉक्टर के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के मामले में शुक्रवार को चौक पुलिस ने कोर्ट में गिरफ्तार हुए चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। पांचवें आरोपी निकाह पढ़ाने वाले काजी का नाम फिलहाल चार्जशीट में शामिल नहीं है। उसके खिलाफ चौक पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद केजीएमयू में पढ़ने वाली पीड़िता ने एफआईआर में जिक्र किया था कि फरवरी 2025 में रमीज ने एक महिला डॉक्टर का भी धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी की थी। पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया और गुपचुप ढंग से उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। उस महिला ने धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात बताई। साथ ही रमीज के पिता उत्तराखंड उधम सिंह नगर खटीमा निवासी सलीमुद्दीन, मां खदीजा, पीलीभीत निवासी निकाह करने वाले काजी सैयद जाहिद हसन और गवाह शारिक खान का नाम लिया था। इसी आधार पर चौक पुलिस ने केस में डॉ. रमीज के अलावा उन चोरों को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि 250 पन्ने की चार्जशीट में मुख्य आरोपी डॉ. रमीज, उसके पिता सलीमुद्दीन, मां खदीजा व निकाह के गवाह शारिक खान को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में कई गवाह, मोबाइल व लैपटॉप के डाटा का भी जिक्र है। नामजद निकाह पढ़ाने वाले काजी पीलीभीत निवासी काजी सैयद जाहिद हसन के नाम चार्जशीट में शामिल नहीं है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर उनके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
केजीएमयू की एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने डॉ. रमीज मलिक पर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था अगस्त 2025 में आरोपी रमीज उनके किराये के कमरे पहुंचा और शादी का हवाला देते हुए उनका यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि सितंबर माह में उनको पता चला कि वह गर्भवती हैं। उन्होंने इस बारे में जब रमीज से बातचीत की तो उसने इसको गलत बताते हुए गर्भपात की दवा देकर उनका गर्भपात करा दिया था। बाद में पता चला कि रमीज पहले से शादीशुदा है और उसने एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की थी। इसके बाद रमीज ने उन पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला और ब्लैकमेल किया। परेशान होकर पीड़िता ने 17 दिसंबर की सुबह दवाओं की ओवरडोज खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed