{"_id":"5e23f76e8ebc3e4b237333e1","slug":"charges-will-be-finalised-on-kamlesh-tiwari-murder-accused-on-january-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी के हत्यारों पर 28 को तय होंगे आरोप, 12 के खिलाफ आरोप पत्र हुए थे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी के हत्यारों पर 28 को तय होंगे आरोप, 12 के खिलाफ आरोप पत्र हुए थे दाखिल
Sun, 19 Jan 2020 12:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Jan 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में अशफाक हुसैन सहित 11 आरोपियों को शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
अदालत ने आरोप तय करने के लिए 28 जनवरी की तारीख नियत की है। उस दिन आरोपियों को जेल से तलब किया गया है।
गौरतलब है कि कमलेश तिवारी की 18 अक्तूबर को उनके निवास पर गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि गुजरात निवासी मुईनुद्दीन ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया था। शनिवार को हुई सुनवाई में अशफाक हुसैन, रशीद अहमद, फैजान समेत 11 आरोपी मौजूद थे, जबकि एक आरोपी का मामला निचली अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन