{"_id":"65ce9537bf02f4e3da016974","slug":"charge-sheet-filed-in-inspector-murder-case-lucknow-news-c-13-lko1012-614671-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंस्पेक्टर हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंस्पेक्टर हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
लखनऊ। पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। हत्याकांड की आरोपी इंस्पेक्टर की पत्नी व साले के खिलाफ पुख्ता सुबूतों के आधार पर चार्जशीट लगाई गई है। अन्य किसी की भूमिका सामने नहीं आई। हालांकि पुलिस ये पता नहीं कर सकी है कि आखिर हत्यारोपी को पिस्टल किसने मुहैया कराई। ऐसे में असलहा सप्लायर गिरफ्त में नहीं आ सका।
कृष्णानगर निवासी सतीश सिंह पीएसी में इंस्पेक्टर में थे। उनकी तैनाती प्रयागराज में थी। दीपावली पर वह घर आए थे। 12 नवंबर 2023 को दीपावली की रात वह अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रात करीब ढाई बजे जब वह पत्नी व बेटी के साथ लौटे तो घर की चौखट पर एक हमलावर उन्हें गोलियों से छलनी कर भाग गया था। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर इंस्पेक्टर की पत्नी भावना व साले देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
एसीपी कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस से आरोपियों के खिलाफ ठोस सुबूत जुटाए गए। इन दोनों आरोपियों के अलावा भी एक-दो लोगों की भूमिका की जांच की गई लेकिन उनकी संलिप्तता नहीं मिली। इसलिए आरोपी भावना व देवेंद्र के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब देवेंद्र को गिरफ्तार किया था तो उसने बताया कि कानपुर के एक शख्स से पिस्टल खरीदी थी। लेकिन उसका नाम नहीं बता सका था। उसका कहना था कि यू ट्यूब पर एक वीडियो देख रहा था। जिसके कमेंट बॉक्स में पिस्टल की खरीद फरोख्त संबंधी बातचीत लिखी थी। साथ में एक मोबाइल नंबर लिखा था। उसी नंबर पर संपर्क कर वह कानपुर पहुंचा और पैसे देकर पिस्टल ले आया था। वह मोबाइल नंबर भी नहीं बता सका था। पुलिस ने जब केस की विवेचना की तो भी इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं जुटा सकी। इसलिए पिस्टल देने वाले तक पुलिस नहीं पहुंच पाई।