{"_id":"6792a25ea5af1e25b90ba7f5","slug":"charge-sheet-filed-in-double-murder-case-in-six-days-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1047980-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोहरे हत्याकांड में छह दिन में दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोहरे हत्याकांड में छह दिन में दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में छह दिन में दाखिल की चार्जशीट
लखनऊ। मलिहाबाद के ईशापुर गांव में 15 जनवरी की रात में गीता (26) और उनकी बेटी दीपिका (7) की घर में घुसकर हत्या करने के आरोपी विकास कन्नौजिया के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। वारदात के महज छह दिन के भीतर पुलिस ने न्यायालय में बुधवार को आरोप पत्र दाखिल किया। पीड़ित परिवार ने इसकी सराहना की है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना तेजी से की गई। प्रकरण का विचारण फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर आरोपी विकास को जल्द से जल्द दंडित कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आरोपी रात में बिजली के खंभे के सहारे गीता के घर में दाखिल हुआ था। वह रिश्ते में गीता का भतीजा लगता है। गीता का कमरा भीतर से बंद था। आरोपी ने किचन में बर्तन खड़खड़ाए थे, जिसके बाद गीता दरवाजा खोलकर वहां पहुंची थीं।
आरोपी ने गीता से बातचीत करने का दबाव बनाया था। इन्कार पर पहले डंडे से सिर पर हमला किया। शोर होने पर गीता की बेटी दीपिका जग गई थी। बच्ची पर भी डंडे से हमला किया था। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मां-बेटी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
कोरोना काल में दोनों आए थे नजदीक
पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि विकास और गीता कोरोना काल में करीब आए थे। फोन पर लंबी बात होती थी। साड़ी नहीं मिलने से नाराज गीता ने कुछ दिनों से विकास से बात करना बंद कर दिया था। इससे विकास परेशान था और मनाने पहुंचा था। इसी दौरान विवाद हो गया था और गुस्से में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 18 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया था।