फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charbagh station: Preparations to bulldoze lift-escalator worth Rs 75 lakh

चारबाग स्टेशन : 75 लाख की लिफ्ट-एस्केलेटर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

Mon, 22 Sep 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Charbagh station: Preparations to bulldoze lift-escalator worth Rs 75 lakh
चारबाग स्टेशन पर लगा एस्केलेटर।
लखनऊ। इंजीनियरिंग विभाग और आरएलडीए के बीच समन्वय की कमी यात्रियों की सुविधा पर भारी पड़ने जा रही है। चारबाग रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन के दौरान प्लेटफॉर्मों पर लगी लिफ्ट और एस्केलेटर तोड़े जाने की तैयारी है। इन पर करीब 75 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन यात्री अब इनका लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन की योजना सात साल पहले बनी थी और डीपीआर तैयार भी कर ली गई थी, मगर कोविड की वजह से काम शुरू नहीं हो सका। हालात सामान्य होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए हर प्लेटफॉर्म पर एक-एक लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए गए। इसी बीच स्टेशन के आधुनिकीकरण का जिम्मा रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपा गया। पहले चरण के लिए 550 करोड़ रुपये मंजूर हुए और द्वितीय प्रवेश द्वार से काम शुरू किया गया। प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 और 4-5 पर ट्रैफिक ब्लॉक लेकर कॉन्कोर्स की नींव रखी गई। अब मुख्य प्रवेशद्वार पर निर्माण कार्य होना है। सूत्रों के मुताबिक, अफसर लिफ्ट और एस्केलेटर हटाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि इन्हें यथावत रखकर भी कॉन्कोर्स बनाया जा सकता है। इनके हटने से यात्रियों को असुविधा होगी और करोड़ों की लागत व्यर्थ जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय मनमुटाव बना रोड़ा
रेलवे अफसरों के बीच मनमुटाव नई बात नहीं है। पहले भी इंजीनियरिंग और ऑपरेटिंग विभाग के मतभेद के चलते वॉशिंग एप्रेन का काम छह महीने तक अटका रहा। इसी तरह अब इंजीनियरिंग विभाग और आरएलडीए के बीच तालमेल की कमी लिफ्ट-एस्केलेटर तोड़ने की नौबत लेकर आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पहले से चर्चा होती तो यह स्थिति ही पैदा न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी डूब चुके हैं लाखों
कुछ साल पहले प्लेटफॉर्म नंबर चार पर 40 लाख रुपये का शौचालय बनाया गया था। इसमें पुरुष, महिला और दिव्यांगों के लिए सुविधाएं थीं, लेकिन प्लेटफॉर्म मरम्मत के दौरान इसे तोड़ दिया गया। यह शौचालय एक दिन भी इस्तेमाल नहीं हो पाया।

कॉन्कोर्स के बारे में
अपग्रेडेशन के तहत चारबाग स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था के लिए कॉन्कोर्स बनाया जाएगा। यह एक छत होगी जो लखनऊ जंक्शन से भी जुड़ेगी। यात्री यहीं से एंट्री करेंगे और टिकटिंग व लाउंज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कॉन्कोर्स से ही लिफ्ट और एस्केलेटर के जरिये प्लेटफॉर्मों तक पहुंच होगी।


Iचारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन के तहत कॉन्कोर्स निर्माण में लिफ्ट और एस्केलेटर तोड़े जाएंगे। इन्हें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लगाया गया था, लेकिन अपग्रेडेशन योजना पहले से तय थी और उसी के तहत काम हो रहा है।I
I- कुलदीप तिवारी, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवेI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article