फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charbagh Lucknow'Skywalk' will be built behind the reservation centre in Charbagh Lucknow.

चारबाग की एंट्री व्यवस्था होगी बेहतर: आरक्षण केंद्र के पीछे बनेगा ''स्काईवॉक'', मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा

Mon, 04 Aug 2025 01:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Aug 2025 01:08 PM IST
सार

चारबाग रेलवे स्टेशन को 500 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। स्टेशन में प्रवेश का मार्ग भी अब फोर लेन होगा। बनने वाले स्काईवॉक को सीधे मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Charbagh Lucknow'Skywalk' will be built behind the reservation centre in Charbagh Lucknow.
चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

चारबाग रेलवे स्टेशन की एंट्री व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब स्टेशन में एंट्री के लिए दो और लेन तैयार की जाएंगी, जिससे कुल चार लेन से यात्री स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। नई डबल लेन ऑफिसर्स रेस्ट हाउस के पास बनाई जाएगी। यहां से यात्रियों को मेट्रो कनेक्टिविटी देने के लिए स्काईवॉक भी तैयार किया जाएगा। स्काईवॉक के जरिये यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। इसका ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है।

विज्ञापन


चारबाग स्टेशन का यह अपग्रेडेशन कार्य रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से करा रहा है। इस योजना के तहत स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर नई बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है और कॉन्कोर्स के लिए नींव डाली जा रही है। अब स्टेशन पर ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने के लिए एंट्री और एग्जिट व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बिजली कंपनियों पर सरकारी विभागों का 15569 करोड़ बकाया, निजीकरण होने वाली कंपनियों पर बकाया 8591 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 17 जिलों में बाढ़ के हालात, नौ की मौत; कई शहरों में स्कूल हुए बंद; इन 46 जनपदों में आज बारिश का अलर्ट


अभी की व्यवस्था और नया बदलाव
फिलहाल चारबाग स्टेशन की मुख्य एंट्री आरक्षण केंद्र के सामने वाली सड़क से होती है, जो लखनऊ जंक्शन और कैबवे की ओर जाती है। नई योजना के अनुसार, ऑफिसर्स रेस्ट हाउस के पास स्थित सड़क चौड़ीकर डबल लेन बनाई जाएगी, जो स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से जुड़ेगी। इससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और एंट्री के दो विकल्प हो जाएंगे।

नरमू कार्यालय और गार्ड लॉबी हटेंगे
इस सड़क को चौड़ा करने के लिए ऑफिसर्स रेस्ट हाउस के पास मौजूद रेलवे कॉलोनी, गार्ड लॉबी और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के कार्यालय को हटाया जाएगा। इन भवनों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। यूनियन को अन्यत्र स्थान पर कार्यालय देने पर विचार किया जा रहा है।


मेट्रो के लिए स्काईवॉक कनेक्टिविटी
चारबाग मेट्रो स्टेशन पहले ही लखनऊ जंक्शन से लिफ्ट और एस्केलेटर के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इसी तरह अब चारबाग रेलवे स्टेशन के यात्रियों को मेट्रो तक पहुंचाने के लिए ऑफिसर्स रेस्ट हाउस के पास से स्काईवॉक बनाया जाएगा, जिससे सीधे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन तक पहुंचा जा सकेगा।

हरियाली और सुंदरीकरण की योजना
रिक्शा गली और ऑटो गली बंद करने की भी योजना है। इन स्थानों पर हरियाली बढ़ाकर गांधी उद्यान और आसपास के क्षेत्र का लुक बदला जाएगा। स्टेशन की पार्किंग में मौजूद पेड़ों को काटने से बचाने और आसपास पौधारोपण की योजना भी तैयार की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम), उत्तर रेलवे कुलदीप तिवारी का कहना है कि चारबाग स्टेशन पर ऑफिसर्स रेस्ट हाउस के पास से भी एंट्री तैयार की जाएगी। यहां सड़क चौड़ी होगी और यूनियन कार्यालय को स्थानांतरित किया जा सकता है। स्काईवॉक बनाकर मेट्रो स्टेशन से सीधा संपर्क जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed