फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaos in police line: Constable entered the head constable's room and beat him with rods and sticks, got angry

पुलिस लाइन में बवाल: सिपाही ने हेड कांस्टेबल के कमरे में घुसकर रॉड और डंडों से पीटा, हालचाल पूछने पर भड़का था

Tue, 22 Jul 2025 11:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Jul 2025 11:19 AM IST
सार

सिपाही ने हेड कांस्टेबल के कमरे में घुसकर उस पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वह नशे में था और हालचाल पूछने से भड़क उठा था।

विज्ञापन
Chaos in police line: Constable entered the head constable's room and beat him with rods and sticks, got angry
घायल हुआ हेड कांस्टेबल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस लाइन परिसर में सोमवार रात आपसी विवाद में सिपाही राकेश सिंह ने हेड कांस्टेबल राजन प्रताप वर्मा के कमरे में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजन को पहले सीएचसी लाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां वह भर्ती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के बाद अपने कमरे में आराम कर रहे हेड कांस्टेबल राजन से सिपाही राकेश हालचाल पूछने पर भड़क उठा। आरोप है कि नशे की हालत में मौजूद सिपाही ने पहले डंडे से वार किया, फिर पास में रखी लोहे की रॉड उठाकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और अमेठी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें -  कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, डीएम-एसपी ने बरसाए फूल, अद्भुत दृश्य को श्रद्धालुओं ने बताया यादगार

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शासन का बड़ा फैसला, गैर विवादित मामलों में 45 दिन के अंदर करना होगा दाखिल खारिज; देरी पर डीएम होंगें जिम्मेदार

 

घायल हेड कांस्टेबल ने बताया कि उन्होंने सिपाही को उसके परिवार का हाल पूछते हुए कुछ अपशब्द कह दिया। इसी बात से राकेश नाराज हो गया और मारपीट पर उतर आया। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने उम्र में बड़े होने के नाते समझाने की कोशिश भी की लेकिन सिपाही ने एक न सुनी और उनकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भिजवाया। 


प्रभारी निरीक्षक अमेठी रवि सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन की घटना संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सिपाही की भूमिका की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed