UP: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, डीएम-एसपी ने बरसाए फूल, श्रद्धालु बोले- ये हमारे लिए यादगार
यूपी के बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान बने अद्भुत और अलौकिक दृश्य को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाभारत कालीन शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध तीर्थस्थल महादेवा में सावन माह के तीसरे मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई जिससे पूरे क्षेत्र में एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला।
मंगलवार सुबह लगभग 9:24 बजे हेलीकॉप्टर ने महादेवा मंदिर के ऊपर तीन बार चक्कर लगाते हुए गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की। बोल बम के जयकारों और हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण शिवमय हो गया। चिलचिलाती धूप में भी श्रद्धालु सुबह 7 बजे से ही मंदिर परिसर में डटे रहे और पुष्पवर्षा के इस पावन क्षण को मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए।
ये भी पढ़ें - ये भी पढ़ें - यूपी: शासन का बड़ा फैसला, गैर विवादित मामलों में 45 दिन के अंदर करना होगा दाखिल खारिज; देरी पर डीएम होंगें जिम्मेदार
ये भी पढ़ें - नवंबर में होगा पांच लाख करोड़ से अधिक का भूमि पूजन समारोह, चीन, सिंगापुर सहित कई देशों में होंगे रोड शो
इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने हेलीकॉप्टर से स्वयं पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, एसडीएम विवेकशील यादव, सीओ गरिमा पंत, तहसीलदार विपुल सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, बीडीओ जितेंद्र कुमार तथा कोतवाल अनिल कुमार पांडेय सहित कई प्रशासनिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने इस अनूठी पुष्पवर्षा को अद्वितीय अनुभव बताया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की। महादेवा में शिवभक्ति और जनसहभागिता का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक लोगों के मन में बसा रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.