फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaos: Family spent 15 days exposed to electric shock risk due to lineman's actions.

अराजकता : लाइनमैन की करतूत से करंट के घेरे में परिवार ने गुजारे 15 दिन

Sat, 04 Jul 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chaos: Family spent 15 days exposed to electric shock risk due to lineman's actions.
मीटर चेक करता लाइनमैन।
लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी के एक परिवार को 15 दिनों तक करंट के घेरे में रात-दिन गुजारने पड़े। परिवार की बेटी पूनम ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला को व्यथा सुनाई तो देर रात घर में उतरे करंट के झटके से राहत मिली।
विज्ञापन

पूनम के पिता वरिष्ठ नागरिक राम शंकर के नाम से बिजली कनेक्शन (खाता नंबर 8931000000) है। मार्च में उन्होंने सोलर लगवाया था, जिसका नेट मीटर सही काम नहीं कर रहा था। 16 मई को 1912 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई, पर सुनवाई नहीं हुई। 16 जून को अधिशासी अभियंता मीटर कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, तब लाइनमैन कपिल मीटर बदलने गया। उसने मीटर की सील खोलकर तारों के कनेक्शन उलट दिए और अभद्रता भी की। उसके जाते ही घर के लोहे के दरवाजों, खिड़कियों और नलों में करंट आने लगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अमौसी जोन राम कुमार को समस्या बताई गई, तो उन्होंने मीटर बदलने का निर्देश दिया। कंपनी का कर्मचारी मीटर लेकर पहुंचा, पर बदला नहीं। उसने पर्यवेक्षक को सूचित किया कि मीटर सही है। अधिशासी अभियंता मीटर योगेश जायसवाल ने बृहस्पतिवार रात को वृंदावन के उपखंड अधिकारी से कर्मियों को भेजकर समस्या दूर करने का निर्देश दिया। रात 8 बजे तीन कर्मचारी उपभोक्ता के घर पहुंचे और मीटर में लगे तारों की जांच की। जांच में पाया गया कि कनेक्शन के तार उल्टे तरीके से लगाए गए थे। इसी कारण करंट लग रहा था। मुख्य अभियंता ने बताया कि उपकेंद्र एवं इंटेली स्मार्ट कंपनी के कर्मियों के कारनामे की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी, जिससे किसी और के साथ ऐसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed