फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changes will be made in police department after Navratri.

यूपी: नवरात्र के बाद पुलिस महकमे में फेरबदल की तैयारी, आधा दर्जन से अधिक अफसरों पर गिर सकती है गाज

Mon, 04 Apr 2022 01:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

यूपी में हाल में हुई कुछ घटनाओं से शासन नाराज हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं। नवरात्र के बाद कई पुलिस अफसरों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
Changes will be made in police department after Navratri.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी शासन के रडार पर हैं। इसमें वे अधिकारी शामिल हैं जिनकी शिकायत स्थानीय स्तर पर नेताओं ने की है और शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची है। ऐसी शिकायतों को शासन सत्यापित करा रहा है। जल्द ही इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। माना जा रहा है कि एमएलसी चुनाव और नवरात्र के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जिन अधिकारियों पर नजर रखी जा रही है उसमें गोरखपुर व लखनऊ जोन में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में हाल के दिनों में बढ़े अपराध से भी शासन नाराज है। आगरा, सहारनपुर, गाजियाबाद और बुलंदशहर में लूट की वारदातों ने पुलिस को बैक फुट पर ला दिया है। कुछ ऐसे अफसर भी रडार पर हैं जिनकी लापरवाही से चुनाव के दौरान अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह के अंत तक जो तबादले होंगे उसमें वे जिले भी शामिल होंगे जहां तैनात अफसरों का प्रमोशन के बाद स्थानांतरण नहीं हुआ है। ऐसे आठ जिले हैं जहां एसपी या एसएसपी की जगह डीआईजी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बुलंदशहर, आगरा, सीतापुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी ग्रामीण और देवरिया शामिल हैं। देवरिया में तैनात डीआईजी श्रीपति मिश्रा जून में रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में संभव है कि तबादलों में उनका नाम शामिल न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed